भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, बैरिकेड तोड़कर राजभवन की ओर दौड़ी कार्यकर्ता

Amresh Kushwaha | Aug 28, 2024, 16:46 IST
Share
कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन
कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन

कांग्रेस की महिला नेताओं ने भोपाल में नारी न्याय आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया। उन्होंने महिला अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और महिला आरक्षण की मांग की।

कांग्रेस की महिला नेताओं ने भोपाल में नारी न्याय आंदोलन ( Women Justice Movement ) का दूसरा चरण बुधवार, 28 अगस्त को शुरू किया। उन्होंने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को चक्कर आ गया। इस आंदोलन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ( PCC Chief Jitu Patwari )और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ( PC Sharma )भी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कांग्रेस को अब पार्षद चुराने का भी डर, यहां भी डमी प्रत्याशी मैदान में उतारा

हर दिन बलात्कार की 17 घटनाएं : विभा पटेल

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ( Vibha Patel ) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार ( Women Harassment ) की घटनाएं सबसे ज्यादा हैं। प्रतिदिन बलात्कार की 17 घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बने कानूनों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है ताकि अपराधियों में खौफ हो। उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, बेलगाम महंगाई, और स्वास्थ्य व्यवस्था शामिल हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि लाड़ली बहनों की योजना से काटे गए नामों को वापस जोड़ा जाए।

ये खबर भी पढ़िए...Balodabazar Violence : जेल में ही रहेंगे कांग्रेस विधायक, कोर्ट ने सितंबर तक बढ़ाई रिमांड

महिला आरक्षण को लेकर किया प्रदर्शन

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने महिलाओं के लिए विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण ( Women Reservation ) की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर चला सकती हैं तो राज्य और देश भी चला सकती हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने न्याय के लिए लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही थी, अब लोकसभा में भी महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में किसी महिला को न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन को है।

ये खबर भी पढ़िए...अभय तिवारी बने कांग्रेस सोशल मीडिया के नेशनल को-ऑर्डिनेटर

29 जुलाई से शुरू हुआ था नारी न्याय आंदोलन

कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) आजादी के दौरान चलाए गए अगस्त क्रांति आंदोलन की तर्ज पर अगस्त महीने में लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत नारी न्याय आंदोलन का पहला चरण 29 जुलाई 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू किया गया था, और अब इसका दूसरा चरण भोपाल में शुरू हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • कांग्रेस पार्टी
  • Congress Party
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • PC Sharma
  • पीसी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • women reservation
  • महिला आरक्षण
  • Vibha Patel
  • विभा पटेल
  • MP News Update
  • नारी न्याय आंदोलन
  • Women Justice Movement
  • महिला अत्याचार
  • Women Harassment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज