MP में रोजाना कितने लीटर दूध की होती है खपत, World Milk Day पर जानें सांची डेयरी की खास जानकारी

Kaushiki | Jun 01, 2025, 10:38 IST
Share
WORLD MILK DAY 2025
WORLD MILK DAY 2025

मध्य प्रदेश की सांची डेयरी में रोजाना तीन लाख लीटर दूध बचकर पाउडर बनाने में जाता है, जिसका स्टॉक 4,000 टन से अधिक है। आज वर्ल्ड मिल्क डे के अवसर पर हम दूध के महत्व को समझेंगे....

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के प्लांट में प्रतिदिन लगभग तीन लाख लीटर दूध बचता है, जिसे दूध पाउडर बनाने में उपयोग किया जाता है।

गर्मी के मौसम में जब दूध की आपूर्ति कम हो जाती है, तब यही पाउडर मिलाकर दूध की कमी को पूरा किया जाता है। हालांकि, दूध पाउडर मिलाकर बनाया गया दूध स्वाद और पोषण के मामले में ताजे दूध से कहीं पीछे रहता है।

आज 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। ऐसे में आइए आज वर्ल्ड मिल्क डे के अवसर पर हम दूध के महत्व को समझेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...World No Tobacco Day पर ICMR की रिपोर्ट में खुला भोपाल में ओरल कैंसर का भयानक सच

वर्ल्ड मिल्क डे क्यों मनाया जाता है

वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) हर साल 1 जून को मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने 2001 में स्थापित किया था ताकि दूध और डेयरी उत्पादों के महत्व को समझाया जा सके। दूध एक जरूरी पोषण स्रोत है, जो शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स देता है। वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य दूध की खेती, उत्पादन और स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही यह दिन किसानों और डेयरी उद्योग में काम करने वालों के योगदान को भी सम्मानित करता है।

दूध पाउडर का सेवन क्यों है नुकसानदायक

राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पीडियाट्रिशियन और सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी का कहना है कि ताजे दूध में मौजूद सभी पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से घुले रहते हैं। इसे गर्म करने या सेंट्रीफ्यूगल तकनीक से दूध के सॉलिड और फैट निकालते हैं।

लेकिन जब दूध पाउडर को पानी में मिलाकर दूध बनाया जाता है, तो वह ताजे दूध जैसा प्राकृतिक मिश्रण नहीं बन पाता। डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार दूध पाउडर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही शरीर का पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। खासकर बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, इसलिए उन्हें पाउडर वाला दूध पिलाने से बचना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...भारत में कैसे हुई थी चाय की शुरुआत, International Tea Day पर जानें चाय की कहानी

ताजे दूध और दूध पाउडर में क्या फर्क है

सिनीयर पीडियाट्रिशियन डॉ. प्रभाकर तिवारी बताते हैं कि ताजे दूध में सभी तत्व प्राकृतिक रूप से घुले रहते हैं, जबकि पाउडर को पानी में घोलने पर वह दूध जैसा मिश्रण नहीं बन पाता। इनमें

लैक्टोज (Lactose): ताजे दूध में पाया जाने वाला प्राकृतिक शुगर लैक्टोज शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि पाउडर दूध में इसकी मात्रा कम होती है। पाउडर में आर्टिफिशियल शुगर मिलाई जाती है, जो मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है।

विटामिन और खनिज: ताजे दूध में विटामिन बी-5, बी-12, फास्फोरस और सेलेनियम अधिक मात्रा में होते हैं, जबकि ये पोषक तत्व दूध पाउडर में कम पाए जाते हैं।

कैल्शियम: पाउडर दूध में कैल्शियम की मात्रा ताजे दूध की तुलना में कम होती है।

ये खबर भी पढ़ें... International Dance Day पर जानिए उन 6 भारतीय नर्तकों को जिन्होंने शास्त्रीय नृत्य को जीवित रखा

दूध पाउडर के स्टॉक की जानकारी

सांची डेयरी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में रोजाना करीब 10 लाख लीटर दूध एकत्र होता है, जबकि खपत लगभग 7 लाख लीटर है। बचा हुआ तीन लाख लीटर दूध पाउडर और मक्खन में कन्वर्ट होता है।

सांची प्लांट में चार हजार टन से अधिक मिल्क पाउडर संग्रहित है। डेयरी टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों के मुताबिक, दूध में 20% से अधिक पाउडर मिलाने पर दूध का स्वाद और खुशबू में फर्क आसानी से महसूस किया जा सकता है।

कितना पाउडर मिलाना सुरक्षित

डेयरी टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ बताते हैं कि दूध में कितना पाउडर मिलाना चाहिए, इसका कोई सख्त नियम नहीं है। लेकिन दूध में 20 प्रतिशत से अधिक पाउडर मिलाने पर दूध की खुशबू और स्वाद में बदलाव आ जाता है, जिसे आम उपभोक्ता आसानी से महसूस कर सकता है।

इस वर्ष गर्मी के मौसम में दूध की पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण पाउडर मिलाने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन जब भी दूध की कमी होगी, पाउडर मिलाकर गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाएगा।

रोजाना दूध की खपत

मौसम के मुताबिक, दूध की उपलब्धता में उतार-चढ़ाव होता है। गर्मी के दिनों में दूध की कमी होने पर पाउडर दूध की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि इस स्थिति में भी दूध की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में दूध उत्पादक किसानों को बोनस का इंतजार, 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का वादा अधूरा

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


Sanchi Dairy | Sanchi | Milk Brand Sanchi | SANCHI MILK SAGAR | दुग्ध ब्रांड सांची | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • World Milk Day
  • वर्ल्ड मिल्क डे
  • Sanchi
  • SANCHI MILK SAGAR
  • दुग्ध ब्रांड सांची
  • Milk Brand Sanchi
  • Sanchi Dairy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा