भोजशाला में सरस्वती की पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Marut raj | Feb 14, 2024, 21:05 IST
Share
धार
धार

भोजशाला में प्रत्येक मंगलवार और बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदू समाज को चावल और पुष्प ले जाकर पूजा करने की अनुमति दी गई है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज को नमाज की अनुमति है।

भोपाल. बसंत पंचमी पर बुधवार को धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। राजा भोज और मां सरस्वती की जय घोष के साथ शाम तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दिनभर दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

यूपी वाले फर्जी कागजों से कर रहे थे सरकारी नौकरी, जानें कैसे पकड़े गए

तैल चित्र भोजशाला में विराजित किया गया

5 साल में 22 % बढ़े बेरोजगार, कार्यालय से एक को भी नहीं मिली नौकरी

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती का तैल चित्र भोजशाला में विराजित किया गया था। धार में शोभायात्रा निकाले जाने के बाद मुख्य वक्ता स्वामी शैलेशानंद गिरिजी महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा शांत अद्वैत आश्रम नलखेड़ा जिला आगर ने हिंदू समाज को जागृत करने के लिए प्रेरणादायी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भोजशाला एक मंदिर है और इस स्थान को लेकर विशेष रूप से जनजागरण की आवश्यकता है। इसके साथ ही चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत बुधवार से हुई, जो 17 फरवरी तक चलेगा। बसंत पंचमी पर धार में विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया गया था। 15 फरवरी को भोजशाला में दोपहर एक बजे मातृशक्ति संगम का आयोजन होगा।

धर्मांतरण को लेकर अब इस राज्य में भी बनने जा रहा कानून, जानिए डिटेल

सूर्यास्त तक पूजा की अनुमति

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से प्रत्येक मंगलवार और बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदू समाज को चावल और पुष्प ले जाकर पूजा करने की अनुमति दी गई है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज को नमाज की अनुमति है। सप्ताह के शेष पांच दिन पर्यटकों के लिए सशुल्क प्रवेश की अनुमति रहती है।

अलर्ट! इंडिया में 66 % लोग ऑनलाइन डेटिंग स्कैम का हुए शिकार

अपने-अपने दावे
भोजशाला को लेकर हिंदू संगठन व समाज कहता है कि यह मां सरस्वती का मंदिर है। यहां राजा भोज के काल में सरस्वती सदन था और यहां मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी। इस मूर्ति को 1880 में भोपाल का पालिटिकल एजेंट अपने साथ लंदन ले गया था। इधर मुस्लिम समाजजन इसे मस्जिद मानते हैं। मामले में कोर्ट में हिंदू समाज की ओर से याचिका लगा रखी है, जो लंबित है। bhojshaalaa | dhaar-bhojshaalaa | Bhojshala | Bhojshala | dhar-bhojshala-controversy

Tags:
  • Dhar Bhojshala controversy
  • Bhojshala
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती