नहीं रहे कोरोना काल के 'यमराज', गौसेवा करते समय हुई मौत
Dolly patil | Oct 26, 2024, 16:55 IST
YAMRAJ
मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच में 'यमराज' हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जवाहर सिंह जादौन की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। करंट लगने के वक्त वे अपनी गाय की सेवा कर रहे थे।
मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच में 'यमराज' हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जवाहर सिंह जादौन की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। करंट लगने के वक्त वे अपनी गाय की सेवा कर रहे थे। इससे उनकी और उनकी गाय की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन इंदौर पुलिस के चहेते व्यक्ति थे, उनकी अकाल मृत्यु होने पर पुलिस महकमे में दुख की लहर फैल गई है। कोरोना के समय में इंदौरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यमराज बनकर घूमने वाले हेड कांस्टेबल जादौन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
जब कोरोना वायरस के डर से पूरी दुनिया घर में कैद थी, उस वक्त लोगों को जागरूक करने के लिए जवाहर जादौन खुद यमराज बनकर यह संदेश दे रहे थे कि लोग घरों में रहें और बिना किसी जरूरी काम के बाहर न जाएं। जवाहर लोगों से कहते थे कि हमारी खुशकिस्मती है कि देश में वैक्सीन लग रही है, उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, इसी के साथ वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर भी जवाहर ने लोगों को संदेश दिया था।
जानकारी के अनुसार जवाहर सिंह जादौन इंदौर क्राइम ब्रांच में हेड कांस्टेबल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे पुरानी इंदौर पुलिस लाइन में रहते थे। उन्होंने अपने घर के पास के बाड़े में एक गाय रखी हुई थी। वह हर दिन गौ माता की सेवा किया करते थे। गाय को नहलाते वक्त बाड़े में अचानक करंट फैल गया जिसकी चपेट में आकर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
बाड़े के पास से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बेहोश देखकर पुलिस को जानकारी दी। फिर परिजन और पुलिस उन्हें पास के अस्पताल लेकर गई, जहां से उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जवाहर सिंह जादौन को जानने वालों ने बताया कि वह बहुत जिंदादिल व्यक्ति थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पुलिस कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे और अलग-अलग किरदार निभाया करते थे।
thesootr links
'यमराज' बन करते थे जागरूक
करंट लगने से हुई मृत्यु
बाड़े के पास से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बेहोश देखकर पुलिस को जानकारी दी। फिर परिजन और पुलिस उन्हें पास के अस्पताल लेकर गई, जहां से उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जवाहर सिंह जादौन को जानने वालों ने बताया कि वह बहुत जिंदादिल व्यक्ति थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पुलिस कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे और अलग-अलग किरदार निभाया करते थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari