सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत, पिता ने मृत्यु भोज की जगह बांटे हेलमेट

Amresh Kushwaha | Jun 26, 2024, 15:42 IST
Share
बेटे की तेरहवीं पर बांटे हेलमेट
बेटे की तेरहवीं पर बांटे हेलमेट

सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता और दादा ने तेरहवीं की परंपरा के विपरीत जाकर समाज को एक नया संदेश दिया है। वे मृत्यु भोज की जगह युवाओं को हेलमेट भेंट किए।

MP Damoh road accident case : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पिता ने कुछ ऐसा किया जिसकी चारों ओर खूब सराहना की जा रही है। यहां एक पिता ने पुत्र की तेरहवीं भोज की जगह कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क हेलमेट बांटे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सावन में उज्जैन महाकाल दर्शन की व्यवस्था बदली, भस्म आरती में VIP को नो एंट्री

जानें क्या है मामला

दरसअल, दमोह जिले के जबेरा जनपद के अंतर्गत आने वाले चंडी चोपरा गांव में रहने वाले दौलत सिंह लोधी के पुत्र संकेत सिंह की 15 जून को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से दौलत बेहद दुःखी थे।

उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाये। फिर उनके मन में एक विचार आया क्यों ना तेजगढ़ निवासी महेंद्र दीक्षित द्वारा चलाई गई मुहिम को आगे बढ़ाया जाए। इसके बाद दौलत सिंह ने 25 जून को पुत्र की तेरहवीं कार्यक्रम में एक दो नहीं, बल्कि 60 से ज्यादा युवाओं को हेलमेट दिए।

ये खबर भी पढ़िए...नगर निगम के पूर्व IAS आयुक्त, अपर आयुक्तों को राहत, राठौर और उनकी पत्नी के आवेदन खारिज

हेलमेट बाटने का लिया संकल्प

सड़क हादसे में बेटे की मौत से ये परिवार टूट गया। घर में मातम पसर गया। इसके बाद परिवार ने बेटे की मौत के बाद संकल्प लिया कि वे पोते की तेरहवीं का कार्यक्रम नहीं करेंगे, बल्कि जिस गलती से उनके बेटे जान चली गई, ऐसा किसी और के साथ ना हो। इसके लिए बेटे की तेरहवीं के दिन पिता ने हेलमेट बांटे और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़िए...फीस से मालामाल हो रहा ESB, फिर भी एग्जाम के लिए दूसरों के भरोसे

आसपास के 4 से 5 गांवों में बांटेंगे हेलमेट - दादा

समाज सेवी संतोष भारती ने बताया कि समाज तेरहवीं के पक्ष में था, लेकिन पिता और दादा ने इस परंपरा के विपरीत जाकर समाज को एक नया संदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में किया बीजेपी को वोट, नाराज पति ने दिया तीन तलाक

मृतक के दादा ने कहा वो आस पास के 4 से 5 गावों के युवाओ को हेलमेट भेंट करेंगे ताकि जिस गलती के कारण उनके पोते की जान चली गई वह गलती दूसरा कोई व्यक्ति न दोहराए।

दमोह सड़क हादसा केस, पिता ने मुफ्त में बांटे हेलमेट

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Damoh road accident case
  • दमोह सड़क हादसा केस
  • पिता ने मुफ्त में बांटे हेलमेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा