नेताओं के पसंद-नापसंद में उलझा यूथ कांग्रेस का चुनाव

Sanjay Sharma | Jun 12, 2025, 23:15 IST
Share
THE SOOTR
यूथ कांग्रेस चुनाव Photograph: (THE SOOTR)

मध्य प्रदेश में जो हाल कांग्रेस के मुख्य संगठन के है यूथ कांग्रेस की हालत भी उससे अलग नहीं है। जैसे प्रदेश कांग्रेस संगठन का विस्तार विधानसभा चुनाव के बाद से अटका हुआ है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जो हाल कांग्रेस के मुख्य संगठन के है यूथ कांग्रेस की हालत भी उससे अलग नहीं है। जैसे प्रदेश कांग्रेस संगठन का विस्तार विधानसभा चुनाव के बाद से अटका हुआ है। कई जिले और ब्लॉक में पार्टी बिना जिला अध्यक्ष के चल रहे हैं वैसे ही यूथ कांग्रेस का चुनाव भी गुटबाजी और नेताओं के रसूख में दबा नजर आ रहा है। एक महीने पहले यूथ कांग्रेस में जिस तेजी से संगठन चुनाव की तैयारी हुई थी अब सब ठंडा पड़ चुका है। जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी पीसीसी में नेताओं के चेंबरों से होते हुए कहीं गायब हो चुकी है। इस वजह से संगठन चुनाव को लेकर जिन युवा नेताओं में जोश दिख रहा था अब वे भी नजर नहीं आ रहे हैं।

अब तक उम्मीदवारों का पता नहीं

मध्यप्रदेश पीसीसी के युवा संगठन यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव की सारी औपचारिकता बीते माह ही पूरी हो चुकी है। जिला अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने के लिए युवा नेताओं की दावेदारी सामने आने और स्क्रूटनी के बाद मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों के नाम भी तय हो गए थे लेकिन अब चुनाव की चर्चा भी नहीं हो रही है। पार्टी द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था उसके तहत 11 मई को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जानी थी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और उम्मीदवारी के लिए आपराधिक प्रकरण दर्ज न होने की बाध्यता ने पेंच फंसा दिया। वहीं उम्मीदवारी की आयु को लेकर भी पार्टी के नेता एक राय नहीं है इस वजह से कार्यक्रम के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

ये खबर भी पढ़िए :

रीवा गैंगरेप केसः मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जाएगी- डिप्टी सीएम

युवा नेताओं में नहीं चुनावी जोश

यूथ कांग्रेस चुनाव कराने का दायित्व जिन नेताओं को सौंपा गया है वे भी अलग- अलग अंचल में प्रभाव रखने वाले पार्टी नेताओं की राय से अलग नहीं जाना चाहते। कांग्रेस नेता अपने प्रभाव क्षेत्र में अपने गुट या पसंद के युवा को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाने जोर लगाए बैठे हैं। इसी वजह से उम्मीदवारों के नामांकनों की स्क्रूटनी अटकी हुई है। हांलाकि पूर्व से तय गाइडलाइन के मुताबिक चुनाव मैदान में लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं लेकिन अब तक अंतिम सूची जारी नहीं की जा सकी है। वहीं अपनी पसंद या गुट से बाहर के युवा नेताओं की उम्मीदवारी की शिकायतों ने भी चुपदाधिकारियों की मुश्किल बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़िए :

मां की जान बचाने नाबालिग ने की पिता की हत्या

राहुल दूर नहीं कर सके तकरार

हाल ही में राहुल गांधी के दौरे के बाद पीसीसी में कांग्रेस नेता एकजुट रहने की कसमें खा चुके हैं लेकिन हकीकत सबके सामने है। स्थिति ये है कि वरिष्ठ नेताओं की आपसी तकरार से बचने के लिए राज्य के 100 से ज्यादा ब्लॉक में युवा कांग्रेस नेता अपनी दावेदारी से भी कतरा रहे हैं। अब तक इन ब्लॉक में चुनाव लड़ने के लिए किसी ने युवा नेता ने नामांकन ही जमा नहीं कराया है। अब ऐसे ब्लॉक में नए सिरे से नामांकन बुलाने या पीसीसी से अध्यक्ष के मनोनयन पर विचार जारी है।

ये खबर भी पढ़िए :

खंडवा में भाजपा नेता संतोष पांडे ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनवाया था वीडियो

पेंचों में उलझा चुनावी कार्यक्रम

दरअसल पीसीसी से मार्च के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 19 से 25 अप्रेल के बीच पदाधिकारियों द्वारा जिलों का दौरा किया जाना था। वहीं नामांकन की प्रक्रिया के लिए 27 अप्रेल से 6 मई का समय निर्धारित किया गया था जबकि दावे आपत्तियों की सुनवाई 28 अप्रेल से 7 मई के बीच होनी थी। स्क्रूटनी के लिए 7 से 9 मई का समय तय था जिसके बाद 11 मई तक चुनाव मैदान में शेष रहने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जानी थी। लेकिन 11 मई से लेकर 12 जून हो चुका है और यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ने वालों का पता है न चुनाव कार्यक्रम का। संगठन के पदाधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए :

Weather Forecast : दिल्ली में बढ़ेगा पारा, एमपी में गर्मी के साथ हल्की बारिश का अनुमान

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • यूथ कांग्रेस
  • पीसीसी
  • कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम
  • युवा कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा