यूथ कांग्रेस की बैठक के हंगामे पर भाजपा का हमला, अंतर्कलह को बनाया बड़ा मुद्दा

Ramanand Tiwari | Jun 30, 2026, 21:26 IST
Share
youth-congress-meeting-bjp-attack-mp
youth-congress-meeting-bjp-attack-mp

यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हंगामे का वीडियो वायरल हुआ है। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के अनुशासन और संगठनात्मक नेतृत्व पर सीधे सवाल उठाए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • यूथ कांग्रेस की बैठक में हंगामे का वीडियो सामने आया।
  • भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह का उदाहरण बताया।
  • मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर कांग्रेस को घेरा।
  • कांग्रेस के नेतृत्व और अनुशासन पर सवाल उठाए।
  • भाजपा ने अपने नेतृत्व की सादगी और अनुशासन का भी उल्लेख किया।
यूथ कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी बैठक में हुए हंगामे का वीडियो सामने आने के बाद अब यह मामला राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है। बैठक के दौरान हुई बहस और धक्का-मुक्की को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का दावा है कि कांग्रेस अपनी आंतरिक खींचतान से बाहर नहीं निकल पा रही, जबकि पार्टी के भीतर चल रही कथित गुटबाजी भी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

'बैठक थी या अंतर्कलह का मंच?'

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन की समीक्षा से ज्यादा हंगामा, बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली। उन्होंने लिखा कि हालात ऐसे बन गए कि प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को अपनी सीट छोड़कर बीच-बचाव करना पड़ा।

भाजपा का आरोप-नेतृत्व ही नहीं संभल रहा संगठन

आशीष अग्रवाल ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि जो दल अपनी बैठकों में अनुशासन बनाए रखने में असफल है, वह प्रदेश के युवाओं का नेतृत्व करने का दावा कैसे कर सकता है। उनके अनुसार यह घटनाक्रम कांग्रेस के भीतर बढ़ती खींचतान और संगठनात्मक कमजोरी को उजागर करता है।

अंदरूनी खींचतान पर फिर तेज हुई चर्चा

यूथ कांग्रेस की बैठक में हुए विवाद के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही कथित गुटबाजी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में अलग-अलग नेताओं के बीच समन्वय और रणनीति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस घटनाक्रम ने विपक्ष को कांग्रेस पर हमला करने का नया अवसर दे दिया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इन राजनीतिक आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भाजपा ने अपने नेतृत्व की सादगी का भी किया जिक्र

कांग्रेस पर हमला बोलने के साथ ही भाजपा ने अपने नेतृत्व की कार्यशैली को भी सामने रखा। आशीष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पुत्र का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में सादगी से संपन्न कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी अपने पुत्र का विवाह सीमित पारिवारिक दायरे में भारतीय परंपराओं के अनुरूप कर रहे हैं।

भाजपा का कहना है कि नेतृत्व जब स्वयं सादगी और अनुशासन का उदाहरण पेश करता है, तभी समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

यूथ कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बवाल, ऐप पर सवाल से धक्का-मुक्की तक पहुंचा विवाद

कांग्रेस का 'जवाब दो अभियान': CM मोहन यादव और सरकार की डिजिटल घेराबंदी की तैयारी

इंदौर में विधायक निधि से पार्षद राजीव जैन ने रोड पर ही करवा दी बोरिंग

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग ख़त्म : खेड़ा बोले मोदी यानी नीट घोटाला और मंहगाई

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल
  • यूथ कांग्रेस
  • हंगामा
  • अनुशासन
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • यश घनघोरिया
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ

By Neel Tiwari

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार