यूका कचरे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका, नोटिस जारी
Sanjay Gupta | Feb 17, 2025, 14:37 IST
Yuccacase reaches Supreme Court
मप्र शासन फिर से रिपोर्ट पेश करेगा और इसमें अभी तक की स्थिति बताएगा। दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने भोपाल से 12 कंटेनरों में आए 337 मीट्रिक टन कचरे को ट्राले से उतारा था और कंटेनर अलग रखे गए।
Indore. यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चला गया है। समाजसेवी चिन्मय मिश्रा द्वारा लगाई गई एसएलपी पर सोमवार को सुनवाई हुई जिसमें केंद्र और मप्र सरकार को नोटिस जारी हुए हैं और दोनों से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...रामकी संयंत्र में यूका कचरा के 12 कंटेनर हुए अनलोड, 18 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई
![a3754121-b18]()
![4b1c0463-7ec]()
मिश्रा की ओर से अधिवक्ता डॉक्टर सर्वम रितम खरे ने बताया इस केस (एसएलपी 3661/2025) में हाईकोर्ट जबलपुर के उस आदेश को चैलेंज किया गया है जिसमें यूका का कचरा पीथमपुर में निपटान का आदेश दिया हुआ है। इस पर रोक की मांग की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामट भी इस केस में हैं।
ये खबर भी पढ़िए...दिग्विजय सिंह ने सिंधिया, यूका और शराबबंदी के मामले में सरकार को घेरा
उधर हाईकोर्ट द्वारा 6 जनवरी को की गई सुनवाई के बाद अगली तारीख 18 फरवरी लगी थी। इसमें मप्र शासन फिर से रिपोर्ट पेश करेगा और इसमें अभी तक की स्थिति बताएगा। दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने भोपाल से 12 कंटेनरों में आए 337 मीट्रिक टन कचरे को ट्राले से उतारा था और कंटेनर अलग रखे गए। लेकिन अभी कचरे को खोला नहीं गया है और वह पूरी सुरक्षा में रखा गया।
ये खबर भी पढ़िए...संभागायुक्त दीपक सिंह बोले- जब भी रामकी में यूका कचरा जलेगा मैं वहीं बैठूंगा
इस केस को लेकर पीथमपुर में कचरा जलाने के विरोध में 6 जनवरी को भी कुछ पक्षकारों ने आपत्ति दर्ज कराई है और कुछ मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तर्क रखे हैं कि पहले इन रिपोर्ट का विशलेषण कर लिया जाए। इस जहरीले कचरे के वहां जलने से वातावरण काफी प्रदूषित होगा और आगे नुकसान होगा। हाईकोर्ट ने इस मामले में मप्र शासन को विचार करने के लिए कहा था। उधर पीथमपुर में अभी भी पीथमपुर बचाओ समिति द्वारा विरोध जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर हाईकोर्ट पर नजरें, यूका केस पहले नंबर पर, सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई
ये खबर भी पढ़िए...रामकी संयंत्र में यूका कचरा के 12 कंटेनर हुए अनलोड, 18 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई
a3754121-b18
4b1c0463-7ec
यह हुआ केस में
ये खबर भी पढ़िए...दिग्विजय सिंह ने सिंधिया, यूका और शराबबंदी के मामले में सरकार को घेरा
उधर हाईकोर्ट में 18 फरवरी को सुनवाई
ये खबर भी पढ़िए...संभागायुक्त दीपक सिंह बोले- जब भी रामकी में यूका कचरा जलेगा मैं वहीं बैठूंगा
हाईकोर्ट में लगी हुई है आपत्तियां
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर हाईकोर्ट पर नजरें, यूका केस पहले नंबर पर, सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA