आयुष विभाग का टेंडर दिलाने के नाम पर महिलाकर्मी ने की सवा करोड़ की ठगी

Siddhi Tamrakar | Updated:
Share
ayush dept. emplooye scammed crores
ayush dept. emplooye scammed crores

आयुष विभाग की एक कर्मचारी ने सिक्योरिटी कंपनी से 60 करोड़ के टेंडर दिलाने के नाम पर सवा करोड़ रुपए ठगे। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

आयुष विभाग की एक संविदा कर्मचारी ने सिक्योरिटी कंपनी के संचालक से 60 करोड़ रुपए के टेंडर दिलाने के नाम पर सवा करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी ने 15 लाख रुपए मृत पिता के खाते में मंगवाए और बाकी रकम कैश में ले ली। वहीं, इस मामले को लेकर बिलखिरिया पुलिस जांच कर रही है।

धर्मवीर और प्रगति की मुलाकात

भोपाल के बिलखिरिया निवासी धर्मवीर सेंगर सिक्योरिटी और मैनपावर सप्लाई करने का काम करते हैं, 2023 में वे सतपुड़ा भवन आए थे, जहां उनकी मुलाकात आयुष विभाग की कर्मचारी प्रगति श्रीवास्तव से हुई। दोनों की पहचान बढ़ी और इसी दौरान आयुष विभाग ने मैनपावर सप्लाई के लिए 60 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया। धर्मवीर ने टेंडर लेने के लिए प्रगति से मदद मांगी, जिसके बदले प्रगति ने सवा करोड़ रुपए की मांग की।

धर्मवीर से 1.25 करोड़ रुपए की ठगी

प्रगति ने 15 लाख रुपए अपने मृत पिता के खाते में मंगवाए, जबकि बाकी 1.10 करोड़ रुपए उसने 11 अक्टूबर को कैश में लिए। धर्मवीर को विश्वास था कि प्रगति की मदद से वह बड़ा टेंडर हासिल कर लेगा, लेकिन बाद में टेंडर नहीं मिला। इसके बाद धर्मवीर ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन प्रगति ने लगातार बहाने बना रहा थी।

भरोसा जीतने के लिए सरकारी बिल पास किए

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रगति ने धर्मवीर के एक-दो सरकारी बिल पास कराए, जिससे उसका विश्वास जीता। धर्मवीर को यह लगने लगा कि प्रगति उसके लिए बड़ा टेंडर भी दिलवा सकती है। इस विश्वास के चलते धर्मवीर ने उसे 1.25 करोड़ रुपए दिए।

15 लाख रुपए घर बनाने पर किए खर्च

पुलिस ने जब प्रगति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने 15 लाख रुपए अपने घर बनाने पर खर्च किए। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि प्रगति ने धर्मवीर को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। बाद में धर्मवीर ने पता किया तो यह सामने आया कि प्रगति ने 15 लाख रुपए मृत पिता के खाते में मंगवाए थे। अब बिलखिरिया पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • संविदा कर्मचारी
  • आयुष मंत्रालय
  • fraud
  • मध्य प्रदेश समाचार
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी

By VINAY VERMA

हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी
कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब

By Neel Tiwari

कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By VINAY VERMA

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

By Jageshwar Prasad

जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

By Ashish Bhardwaj

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
100 रुपए दो और लड़की के साथ डेट पर जाओ! बजरंग दल के विरोध के बाद AIIMS रायपुर ने स्पीड डेटिंग इवेंट किया बंद

By VINAY VERMA

100 रुपए दो और लड़की के साथ डेट पर जाओ! बजरंग दल के विरोध के बाद AIIMS रायपुर ने स्पीड डेटिंग इवेंट किया बंद