राजस्थान निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ में 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

Jageshwar prasad | Sept 09, 2026, 16:21 IST
Share
उम्र को मात देकर पोलिंग बूथ पहुंचीं 108 साल की बुजुर्ग महिला
उम्र को मात देकर पोलिंग बूथ पहुंचीं 108 साल की बुजुर्ग महिला

झालरापाटन नगर पालिका की 108 साल की धन्नी बाई राठौड़ ने निकाय चुनाव में परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। उनके जज्बे की सभी ने सराहना की।

समझें क्या है पूरा मामला

  • झालावाड़ में लोकतंत्र का खूबसूरत रूप आया सामने।
  • 108 वर्ष की उम्र में धन्नी बाई ने पेश की मिसाल।
  • उम्र को दी मात, पोलिंग बूथ पहुंचकर डाला वोट।
  • वोट देने वाले युवाओं और समाज के लिए बनीं प्रेरणा।
झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 में रहने वाली 108 साल की धन्नी बाई राठौड़ ने बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव में मतदान किया।

उनके मतदान केंद्र पहुंचते ही वहां मौजूद पोलिंग एजेंट और मतदान कर्मियों की नजर उन पर टिक गई। परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंची धन्नी बाई ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को मतदान करना चाहिए। उनके जज्बे की सभी ने सराहना की। वे 108 साल की उम्र में भी प्रतिदिन मंदिर जाती हैं।

लोकतंत्र के प्रति जज्बा

मतदान के बाद धन्नी बाई ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों और चुनावकर्मियों ने भी उनके जज्बे की सराहना की।

108 की उम्र में भी सक्रिय

परिजनों ने बताया कि 108 वर्ष की उम्र में भी धन्नी बाई अपने दैनिक कार्य काफी हद तक स्वयं करती हैं। वह प्रतिदिन झालरापाटन स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए जाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सक्रियता परिवार और आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

जिले में मतदान का आंकड़ा

जिले की चारों नगरीय निकायों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर 1 बजे तक झालावाड़ में 45.15%, झालरापाटन में 50.67%, भवानीमंडी में 53.01% और डग में 59.61% मतदान हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

Tags:
  • मतदान
  • मतदान केंद्र
  • झालावाड़
  • 108 साल की धन्नी बाई
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर