75 साल की विधानसभा: राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन घटते चले गए कामकाज के दिन

Ashish Bhardwaj | Jul 15, 2026, 13:46 IST
Share
राजस्थान विधानसभा
राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विधानसभा का अमृतकाल मनाया जा रहा है। 75 साल की इस अवधि में सदन के काम करने के दिन आधे रह गए हैं। अब राजनीतिक टकराव और शोर-शराबा ज्यादा दिखता है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • राजस्थान विधानसभा अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
  • सदन में राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन काम के दिन घट गए।
  • बैठकों में लगभग 52% और कामकाजी घंटों में 40% की गिरावट आई।
  • वर्ष 1993 के बाद से विधानसभा का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
  • बैठकें अब सिर्फ 119 से 147 दिनों के बीच सिमट कर रह गईं।
Jaipur: ​राजस्थान विधानसभा अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यह वही सदन है, जिसने प्रदेश की तकदीर बदलने वाले कई ऐतिहासिक फैसलों को जन्म दिया।

इस अमृतकाल में एक कड़वा सच भी सामने आया है। जैसे-जैसे राज्य की आबादी और चुनौतियां बढ़ीं, सदन के काम करने के दिन आधे रह गए।

​गंभीर सवाल यह है कि क्या जनता की सर्वोच्च आवाज बनने वाला यह सदन अपने मूल दायित्वों से दूर होता जा रहा है?

राजनीति बढ़ी, पर काम घट गया

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा में अब जनहित की बातें कम, राजनीतिक टकराव और शोर-शराबा ज्यादा दिखता है।

जनता की समस्याओं को लेकर विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब समय पर नहीं मिलते। अफसरशाही में भी अब विधानसभा के प्रति अपेक्षित गंभीरता नजर नहीं आती।

बैठकों में 52 प्रतिशत गिरावट

दूसरी विधानसभा (1957-62) प्रदेश के इतिहास में कामकाज को लेकर सबसे सार्थक रही। इसके 11 सत्रों के दौरान 305 बैठकें हुईं। 1,665 से अधिक घंटों का विधायी कामकाज हुआ।

इसके विपरीत, 15वीं विधानसभा (2018-23) में आठ सत्रों में केवल 147 बैठकें हुईं। इसमें 995 घंटे से कुछ ही अधिक का कामकाज पूरा हो सका।

इस तरह सात दशकों में बैठकों में लगभग 52% और कामकाजी घंटों में 40% की गिरावट आई है।

​हालांकि, यह गिरावट यह गिरावट अचानक नहीं हुई है। चौथी विधानसभा में 242 और पांचवीं में 200 बैठकें हुई थीं।

​आठवीं विधानसभा (1985-90) एक अपवाद के रूप में रही। इसमें 180 बैठकें दर्ज की गईं और 1,531 घंटे से अधिक का कामकाज हुआ।

राजस्थान विधानसभा
राजस्थान विधानसभा


1993 के बाद बदला मिजाज

वर्ष 1993 के बाद से विधानसभा का मिजाज बदल गया। पूरे पांच साल के कार्यकाल में 10 या 11 से अधिक सत्र नहीं हुए हैं।

बैठकें सिर्फ 119 से 147 दिनों के बीच सिमट कर रह गई हैं। ​वर्तमान में चल रही 16वीं विधानसभा सत्र में अब तक पांच सत्र, 84 बैठकें और 573 घंटे से अधिक का विधायी कामकाज पूरा किया है।

टाइमिंग वही, पर दिन कम!

​दिलचस्प फैक्ट यह है कि विधायकों के बैठने का डेली एवरेज आज भी 6 से 7 घंटे ही है। यानी जब भी सदन बैठता है, काम पूरा करता है। कमी कार्यवाही की अवधि में नहीं, बल्कि सदन बुलाने के दिनों की संख्या में आई है।
​
शुरुआती दशकों में साल में औसतन 60 दिन विधानसभा चलती थी। हाल के वर्षों में यह घटकर 30 दिन से भी कम रह गई है।

सत्ता और विपक्ष दोनों को सोचना होगा

पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल का कहना है कि इस बदलते और सिमटते ट्रेंड पर केवल चिंता जताने से काम नहीं चलेगा।

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को एक साथ बैठकर लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने और सदन की गरिमा को वापस उसी मुकाम पर ले जाने के लिए आगे आना होगा।

ये खबर भी पढ़े:-

दत्तक पुत्र को भी होगा अनुकम्पा का अधिकार, सरकार पर लगा एक लाख का जुर्माना

बुलडोजर से ढहाया गया गैंगस्टर का घर, आईजी बोले- कौन रोहित गोदारा

वसूली मामले में जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, IAS और RPS पर भी एक्शन

पुलिस में बड़ा बदलाव, 18 IPS का तबादला, जोधपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • 16वीं विधानसभा सत्र
  • विपक्ष
  • सत्ता पक्ष
  • बनवारीलाल सिंघल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा