दहेज केस में वसूली करना बेंगलुरु पुलिस को पड़ा महंगा, SI गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
बेंगलुरु पुलिस
Photograph: (the sootr)

जयपुर के होटल गणगौर में ACB ने बेंगलुरु की महिला SI अनीथा और दो हेड कॉन्स्टेबल को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दहेज केस में कार्रवाई के नाम पर 2 लाख मांगे थे। पकड़े जाने के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर के होटल गणगौर में ACB ने बेंगलुरु पुलिस टीम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
  • HAL थाने की महिला SI सहित तीन पुलिसकर्मियों पर 2 लाख की मांग का आरोप लगा।
  • दहेज केस में कार्रवाई के नाम पर 40 हजार रुपये लेते ही ACB ने ट्रैप कर लिया।
  • शिकायतकर्ता जयपुर निवासी ने बेंगलुरु पुलिस पर धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप लगाया था।
  • तीनों आरोपी फिलहाल ACB की हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है।
राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB – Anti Corruption Bureau) ने रविवार सुबह जयपुर के होटल गणगौर में बेंगलुरु की पुलिस टीम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बेंगलुरु के HAL (Hindustan Aeronautics Limited) थाने की महिला SI (Sub Inspector) अनीथा और हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा शामिल हैं। तीनों पर आरोप है कि दहेज केस में कार्रवाई के नाम पर 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। ACB ने 40 हजार रुपए स्वीकार करते ही ट्रैप कर तीनों को पकड़ लिया।

जयपुर निवासी ने की थी शिकायत

जयपुर के एक व्यक्ति ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी बहू ने बेंगलुरु के HAL पुलिस स्टेशन में दहेज का मामला दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की टीम उस केस में कार्रवाई के नाम पर 2 लाख रुपए की मांग कर रही थी। रकम न दी तो मामले को उनके खिलाफ मोड़ने की धमकी दी जा रही थी।शिकायत मिलते ही ACB ने शनिवार रात मांग का सत्यापन किया।

होटल में बिछाया जाल

ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP – Additional Superintendent of Police) भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई गई। रविवार 14 जून सुबह शिकायतकर्ता को जयपुर के विधायकपुरी स्थित होटल गणगौर भेजा गया। वहां उसने तीनों पुलिसकर्मियों को 40 हजार रुपए की पहली किस्त दी। रकम स्वीकार करते ही ACB की टीम ने होटल में छापा मारा। तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े जाने के बाद बिगड़ी तबीयत

ACB के जाल में फंसने के बाद महिला SI अनीथा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ACB टीम ने तुरंत मेडिकल सहायता दी। जांच में पता चला कि महिला SI को BP (Blood Pressure) की परेशानी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर हुई। फिलहाल तीनों आरोपी ACB की हिरासत में हैं। पूछताछ जारी है।

कहां से आई थी पुलिस टीम

तीनों आरोपी बेंगलुरु के HAL थाने में तैनात हैं। वे जयपुर इसी दहेज मामले की जांच के सिलसिले में आए थे।
मामले में रिश्वत की मांग तब की जा रही थी जब शिकायतकर्ता परिवार जांच में सहयोग कर रहा था। ACB के अनुसार यह पूरी तरह सोची-समझी साजिश थी।

ये खबर भी पढे़:-

शीतल मीणा-मनोज मीणा मौत मामले में CBI जांच की उठी मांग

कॉकरोच जनता पार्टी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति, दिया कानून-व्यवस्था का हवाला

हैरी बॉक्सर कैसे बन रहा लॉरेंंस गैंग में बड़ा चेहरा, जानिए पूरी इनसाइड कहानी

महंत देवानंद हत्याकांड में पुणे से 3 गिरफ्तार, VPN से छुपा रहे थे लोकेशन

Tags:
  • जयपुर
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • रिश्वत
  • acb
  • बेंगलुरु पुलिस
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?