महंत देवानंद हत्याकांड में पुणे से 3 गिरफ्तार, VPN से छुपा रहे थे लोकेशन

Jageshwar prasad | Jun 14, 2026, 10:51 IST
Share
महंत देवानंद हत्याकांड
महंत देवानंद हत्याकांड

राजस्थान के कोटा में स्थित चंद्रसेल मठ हत्याकांड में मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा, अंकित बैरवा और आदित्य की पत्नी माइकल जॉर्ज को पुणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी VPN से संपर्क कर गोवा भागने की तैयारी में थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • महंत देवानंद महाराज की हत्याका मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा पुणे से गिरफ्तार।
  • आरोपी अंकित बैरवा और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।
  • आदित्य की पत्नी ने खून से सने कपड़े धोकर सबूत मिटाने में मदद की।
  • आरोपी वीपीएन बनाकर आपस में बात कर रहे थे ताकि लोकेशन ट्रेस न हो।
  • हत्या के बाद सभी गोवा भागने की फिराक में थे, लेकिन पुणे में पकड़े गए।
कोटा के चंद्रेसल मठ के युवा संत देवानंद महाराज की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा और उसके बुआ के लड़के अंकित बैरवा को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

आदित्य की पत्नी माइकल जॉर्ज को भी सबूत मिटाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

आरोपी VPN (Virtual Private Network) के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में थे ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। हत्या के बाद ये सभी गोवा भागने की तैयारी में थे। कोटा पुलिस की सूचना पर पुणे रूरल पुलिस ने इन्हें दौंड रेलवे स्टेशन के नजदीक पकड़ा।

हत्या से लेकर गिरफ्तारी तक का सफर

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले अपने घर पहुंचे। वहां आदित्य वर्मा की पत्नी माइकल जॉर्ज ने सभी आरोपियों के खून से सने कपड़े धोए। इसके बाद आरोपी बस से जयपुर गए, जहां मुख्य साजिशकर्ता वकील संतोष राय से मिले।

जयपुर से ये दिल्ली पहुंचे और फिर महाराष्ट्र होते हुए गोवा की तरफ निकल पड़े। योजना थी कि गोवा में कुछ समय छुपेंगे और एंजॉय भी करेंगे। लेकिन कोटा पुलिस की सतर्कता से पुणे रूरल पुलिस ने इन्हें दौंड स्टेशन के पास दबोच लिया।

चंद्रसेल मठ हत्याकांड का मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा पुणे से गिरफ्तार
चंद्रसेल मठ हत्याकांड का मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा पुणे से गिरफ्तार

VPN से छुपाई थी लोकेशन

कोटा शहर SP तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी घटना के बाद भी आपस में संपर्क में थे। लेकिन वे VPN बनाकर बात कर रहे थे ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बावजूद पुलिस की तकनीकी जांच और नेटवर्क ने उन्हें पकड़ लिया।

माइकल जॉर्ज की भूमिका

SP गौतम ने बताया कि माइकल जॉर्ज के सामने ही पूरी हत्या की प्लानिंग हुई थी। उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी। हत्या के बाद उसने आरोपियों के खून से सने कपड़े साफ करके सबूत मिटाने में सक्रिय मदद की। इसी वजह से उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

1 लाख में तय हुई थी सुपारी

SP के अनुसार आरोपियों को शुरुआती तौर पर 1 लाख रुपए मिले थे। कुल कितनी राशि थी और किसे-किसे क्या मिला, यह पूछताछ में सामने आएगा।

रविवार को आदित्य वर्मा और अंकित बैरवा को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। माइकल जॉर्ज को जेल भेजा जा चुका है।

अब चारों आरोपी एक साथ बैठेंगे

पुलिस की योजना है कि गिरफ्तार आदित्य वर्मा और अंकित बैरवा को पहले से हिरासत में मौजूद वकील संतोष राय और पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस के साथ एक साथ बिठाया जाएगा। इससे पूरे घटनाक्रम को एक-एक कड़ी जोड़कर समझा जाएगा।

पुलिस को संदेह है कि मंदिर के चौकीदार और समिति के कुछ अन्य लोग भी इस षड्यंत्र में शामिल हो सकते हैं। उन पर भी जांच जारी है।

FAQ

  1. संत देवानंद हत्याकांड में अब तक कितने लोग गिरफ्तार हो चुके हैं?
    अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इनमें वकील संतोष राय, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस, आदित्य वर्मा, अंकित बैरवा और आदित्य की पत्नी माइकल जॉर्ज शामिल हैं।
  2. VPN का उपयोग क्यों करते हैं?
    VPN यानी Virtual Private Network के जरिए इंटरनेट पर असली लोकेशन छुपाई जा सकती है। VPN से संपर्क इसीलिए किया जाता है ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके।

ये भी पढ़ें:-

एयरबैग नहीं खुले, महिला की मौत के मामले में कंपनी पर 40 लाख का हर्जाना

RGHS में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, SOG ने तीन लैब कार्मिक किए गिरफ्तार

मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बत्ती गुल, एईएन समेत 2 सस्पेंड

एयरफोर्स विमान हादसे ने छीना राजस्थान का वीर सपूत, घर पर चल रही थी शादी की बात

Tags:
  • कोटा
  • हत्याकांड
  • SP तेजस्विनी गौतम
  • चंद्रेसल मठ
  • महंत देवानंद महाराज की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती