गैंगस्टर अमित शर्मा अमेरिका में गिरफ्तार , सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक करने वालों की भी खैर नहीं

Gyan Chand Patni | Oct 15, 2025, 14:16 IST
Share
dinesh m n
dinesh m n

राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने विदेशों में सक्रिय गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर अमित शर्मा की गिरफ्तारी की गई। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को लाइक करने वालों के खिलाफ भी अब कार्रवाई करने के निर्देश ​दिए गए हैं।

राजस्थान में एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स (एजीटीएफ) विदेशों में सक्रिय गैंगस्टर्स के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। यह अभियान अब तक कई देशों में सफल रहा है। ताजा कार्रवाई में अमरीका में गैंगस्टर अमित शर्मा की गिरफ्तारी को चौथी बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले इटली और दुबई में गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

अमरीका में गैंगस्टर अमित शर्मा की गिरफ्तारी

अमरीका में हुई इस गिरफ्तारी ने एजीटीएफ के प्रयासों को और प्रभावशाली बना दिया है। एडीजी दिनेश एम.एन. ने इस कार्रवाई के बारे में बताया कि पिछले वर्ष इटली में अमृतजीत बिश्नोई और उसकी साथी सुधा कंवर की गिरफ्तारी की गई थी, जिनका मामला अब भी अदालत में है। इसके बाद दुबई से लॉरेंस गैंग के आदित्य जैन उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया गया, जो व्यापारियों को धमकाने के लिए डिब्बा कॉल का सहारा लेता था।

ये खबरें भी प​ढ़ें

राजस्थान में ऊर्जा मंत्री के काफिले ने मारी मासूम को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

राज्यपाल का आदेश रद्द : जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के VC को रिटायरमेंट के दिन मिली राहत

गैंगस्टर्स की पोस्ट को लाइक करने पर कार्रवाई एजीटीएफ ने अब सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स गैंगस्टर्स की पोस्ट को लाइक करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। एडीजी ने बताया कि गैंगस्टर्स की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स की पोस्ट को लाइक करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

गैंगस्टर अमित शर्मा के नेटवर्क की जांच

अमरीका में गिरफ्तार गैंगस्टर अमित शर्मा के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एजीटीएफ श्रीगंगानगर और राजस्थान के अन्य जिलों में जांच कर रही है। एजीटीएफ के अधिकारी अब अमित शर्मा के रिश्तेदारों और परिचितों की सूची तैयार कर रहे हैं, ताकि बीएनएस की धारा 111 के तहत कार्रवाई की जा सके।

रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाना

ADG Dinesh MNएडीजी ने कहा कि एजीटीएफ विदेशों में रहने वाले गैंगस्टर्स के रिश्तेदारों, परिचितों और सहयोगियों से संपर्क करके उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। गैंगस्टर्स के खिलाफ वांटेड नोटिस जारी किए गए हैं और सीबीआई और इंटरपोल के माध्यम से कई देशों को भेजे गए हैं।

ये खबरें भी प​ढ़ें

जयपुर सेंट्रल जेल में नशीली दवा सप्लाई करने वाला नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार : कैदी ने खोला राज

राजस्थान में लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़! बाजार में हर साल बिक रहीं 600 करोड़ की नकली दवाएं

कई देशों से सहयोग की उम्मीद

रेड कॉर्नर नोटिसों के जरिए गैंगस्टर्स को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इंटरपोल और सीबीआई के साथ मिलकर इन गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एजीटीएफ पूरी तरह से सक्रिय है।

शेखावाटी क्षेत्र पर गैंगस्टरों का फोकस

शेखावाटी क्षेत्र गैंगस्टरों के लिए एक खास टार्गेट बन चुका है। यहां के नेटवर्क और गैंग के गुर्गे बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जो व्यवसायियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाते हैं। इन गुर्गों की मदद से गैंगस्टरों को व्यवसायियों की व्यक्तिगत जानकारी, उनके कार्यस्थलों, मोबाइल नंबरों और बैकग्राउंड तक की जानकारी मिल जाती है, जिससे बदमाशों के लिए उनका टार्गेट आसानी से तय हो जाता है।

इसका उदाहरण हाल ही में बीकानेर शहर में देखा गया, जहां रंगदारी नहीं देने पर एक नेता और व्यवसायी के घर पर सात राउंड फायरिंग की गई।

रंगदारी की घटनाएं बढ़ीं

हाल ही में, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गों ने मांडेला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच के बेटे बाबूलाल खूडी और उनके पौते मोहित को फोन करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। यह धमकी उनके मोबाइल पर भी दी गई थी। हालांकि मामला थाना में दर्ज होने के बाद भी दोबारा रंगदारी की धमकी दी गई।

लगभग डेढ़ साल पहले, हिस्ट्रीशीटर राहुल स्वामी ने पैरोल पर आने के बाद फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से विदेश भागने का प्रयास किया था।





Tags:
  • ADG Dinesh MN
  • एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स
  • कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा
  • शेखावाटी क्षेत्र पर गैंगस्टरों का फोकस
  • गैंगस्टर अमित शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा