NABH ट्रेनिंग के बीच एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Saurabh Mishra | Sept 22, 2026, 20:41 IST
Share
AIIMS की व्यवस्था पर सवाल
AIIMS की व्यवस्था पर सवाल

AIIMS जोधपुर के एनस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव ने आत्महत्या कर ली। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद डॉक्टरों के काम के दबाव और लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

नरेश रमेश@ जोधपुर। AIIMS जोधपुर में एनस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव ने आत्महत्या कर ली। वे अलवर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही। इस बीच एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों के काम के दबाव और लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि राजनरेश की आत्महत्या के पीछे काम का दबाव था या कोई दूसरी वजह, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

एम्स जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर ने किया सुसाइड

घटना के बाद जोधपुर एम्स परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या से पहले डॉक्टर किन हालात से गुजर रहे थे। फिलहाल जांच पूरी होने से पहले किसी एक वजह को आत्महत्या का कारण नहीं माना जा सकता।

काम के दबाव को लेकर भी हो रही बात

रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या के बाद उनके कामकाज और ड्यूटी के घंटों को लेकर भी सवाल उठ रहे। संस्थान के भीतर लंबे वर्किंग आवर्स और ज्यादा काम के दबाव की चर्चा हो रही। हालांकि अभी ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई, जिससे यह साबित हो कि राजनरेश यादव ने काम के दबाव के कारण आत्महत्या की। पुलिस की जांच के बाद ही इसकी असली वजह सामने आ सकेगी।

NABH ट्रेनिंग के बीच घटना

रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या ऐसे समय हुई है, जब एम्स जोधपुर में तीन दिन का NABH प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। इसमें अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने और कामकाज में सुधार को लेकर चर्चा की गई।

एम्स की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मरीजों की सुरक्षा, अस्पताल के रोजाना के काम, विभागों के बीच तालमेल, रिकॉर्ड रखने और SOP को बेहतर तरीके से लागू करने जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया।इसी दौरान रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या के बाद अब डॉक्टरों के काम के माहौल और उनकी समस्याओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

2019 में भी सामने आया था मामला

AIIMS जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या या इसकी कोशिश से जुड़ा यह पहला मामला नहीं। 2019 में भी एम्स के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने हॉस्टल में आत्महत्या की कोशिश की थी। घटना से पहले डॉक्टर ने पीजी स्टूडेंट्स के सोशल मीडिया ग्रुप में मैसेज किया था। मैसेज देखने के बाद साथी डॉक्टर उनके कमरे तक पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई थी।

उस समय सामने आई रिपोर्ट में एम्स के सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि इससे पहले ईएंडटी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी। जुलाई 2021 में AIIMS जोधपुर की एक फिजियोथेरेपिस्ट ने भी आत्महत्या की थी। वह संस्थान के क्वार्टर में मिली थीं। उस समय भी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी थी।

अब आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

राजनरेश यादव की आत्महत्या के मामले में अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल इसकी वजह पता करना है। बासनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के काम के घंटे, काम का दबाव और संस्थान के भीतर अपनी परेशानी बताने की व्यवस्था जैसे मुद्दे भी चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इन मुद्दों का राजनरेश की आत्महत्या से कोई सीधा संबंध था या नहीं, यह अभी जांच में साफ होना बाकी है। फिलहाल पुलिस की जांच और AIIMS प्रशासन की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी से ही आत्महत्या की असली वजह साफ हो सकेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: महापौर प्रत्याशी नामांकन पर 'आपत्ति वॉर'

जोधपुर में फाटक तोड़ रेलवे पटरी पर पहुंची कार, दूसरे ट्रैक से गुजरी इंटरसिटी

जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जयपुर में 23-24 सितंबर को होगी आरक्षण लॉटरी



Tags:
  • आत्महत्या
  • जोधपुर एम्स
  • जोधपुर
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा