विधानसभा सत्र के बीच बदले 21 सीनियर आईपीएस, राहुल प्रकाश फिर जयपुर रेंज आईजी

Purshottam Kumar Joshi | Feb 24, 2026, 09:32 IST
Share
rajasthan police
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। सरकार ने सोमवार देर रात 21 सीनियर आईपीएस बदल दिए। इसमें जयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर रेंज के आईजी बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में जोधपुर के कमिश्नर को भी बदला गया है।

News in short

  • राजस्थान में 21 सीनियर आईपीएस के किए गए तबादले।
  • जयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर रेंज के आईजी बदले।
  • आईपीएस राहुल प्रकाश चार महीने बाद फिर जयपुर रेंज आईजी बने।
  • जाधपुर कमिश्नर ओमप्रकाश को हटाया, कविराज को दी ​कमान।
  • सीनियर आईपीएस बिपिन कुमार पांडे क्राइम एडीजी नियुक्त।

News in detail

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा सत्र के बीच भारतीय पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इसमें जयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर रेंज के आईजी को बदल दिया गया है। सोमवार देर रात हुए इन तबादलों में जोधपुर के कमिश्नर को भी बदला गया है।

राहुल प्रकाश फिर जयपुर आईजी

आईपीएस राहुल प्रकाश को चार महीने बाद जयपुर रेंज का दोबारा आईजी बनाया गया है। वे अभी जयपुर कमिश्नरेट में स्पेशल कमिश्नर थे। वे यहां स्पेशल आपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राहुल प्रकाश की जगह ओमप्रकाश प्रथम को नियुक्त किया गया है।

कविराज होंगे जोधपुर कमिश्नर

एसओजी के आईजी शरत कविराज को जोधपुर शहर का कमिश्नर बनाया गया है। वे ​ओमप्रकाश की जगह लेंगे। ओमप्रकाश प्रथम को जयपुर में स्पेशल कमिश्नर के रूप में लाया गया है। इसी तरह सीआईडी सीबी में आईजी सत्येंद्र सिंह को जोधपुर रेंज का आईजी पदस्थ किया है।

बीकानेर व कोटा में नए आईजी

आम्र्ड बटालियन में डीआईजी ओमप्रकाश द्वितीय को बीकानेर रेंज का आईजी बनाया गया है। वे इस पद पर हेमंत कुमार शर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें अब एसओजी में आईजी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजेश कुमार गोयल को कोटा रेंज में आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।

पांडे अब होंगे एडीजी क्राइम

सीनियर आईपीएस बिपिन कुमार पांडे को क्राइम का एडीजी नियुक्त किया गया है। वे भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड में एडीजी का काम भी देखेंगे। एसीबी आईजी सत्येंद्र कुमार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में बनाए गए राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसर्फोमेंशन एंड इनोवेशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कमान दी गई है।

यहां पढ़िए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

अधिकारी का नाम और उनका नया पद

डॉ. हवा सिंह घुमरिया एडीजी, पुलिस मुख्यालय
बिपिन कुमार पांडे एडीजी (अपराध शाखा)
प्रफुल्ल कुमार एडीजी इंटेलिजेंस
एच.जी. राघवेंद्र सुहासा एडीजी प्रशिक्षण
राजेश मीणा आईजी गृह रक्षा
शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर
एस. परिमला आईजी एसीबी
ओम प्रकाश-I विशेष आयुक्त (ऑपरेशंस) जयपुर
विकास कुमार आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स
अजयपाल लांबा आईजी एसओजी
सत्येंद्र सिंह आईजी जोधपुर रेंज
राहुल प्रकाश आईजी जयपुर रेंज
ओम प्रकाश-II आईजी बीकानेर रेंज
राजेश प्रसाद गोयल आईजी कोटा रेंज
हेमंत कुमार शर्मा आईजी एससीआरबी
सत्येंद्र कुमार सीईओ रीति (आरआईआईटीआई)
डॉ. प्रीति चंद्रा आईजी कानून एवं व्यवस्था, प्रशासन
हरेंद्र कुमार महावर आईजी सीआईडी (सीबी)
राहुल कोटोकी आईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
राजेश सिंह आईजी आतंकवाद निरोधक दल (ATS)
कालू राम रावत आईजी सिविल राइट्स-एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग

अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम​

विशेषज्ञों का मानना है कि चार रेंज आईजी (जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा) का एक साथ बदलना प्रदेश में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम है। अजयपाल लांबा को एसओजी (एसओजी) का जिम्मा मिलना और राजेश सिंह को एटीएस (एटीएस) की कमान सौंपना यह दर्शाता है कि सरकार संगठित अपराध और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर कड़ा रुख अपना रही है।

Weather Update: एमपी और सीजी में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में फिर लुढ़का पारा

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • पुलिस
  • तबादले
  • आईजी
  • आईपीएस
  • बीकानेर
  • ट्रांसफर लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती