ChatGPT Image May 28, 2026, 04_05_59 PM
पहले 4 लोगों को मारा, फिर कार में बैठाकर किया आग के हवाले, दिया दुर्घटना का रंग
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अजमेर के बोराड़ा में कार में आग लगने की घटना को पुलिस ने हत्या का मामला पाया है। जांच में सामने आया है कि कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी, उनकी मां, पत्नी और भांजी की पहले हत्या की गई, फिर उन्हें कार में बैठाकर आग के हवाले कर दिया गया।
News In Short
- अजमेर के बोराड़ा में कार में आग लगने की घटना हत्या निकली।
- कांग्रेस नेता और परिवार के तीन सदस्यों के शव जली हुई कर में मिले थे।
- पुलिस में जांच में पाया कि हत्या पहली पत्नी ने बेटे-बेटी के संग मिलकर की।
- आरोपियों ने धारदार हथियारों से हत्या कर शवों को कार में डालकर आग लगा दी।
- पुलिस ने हथियार बरामद कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
News In Detail
पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच परिवार के चार सदस्यों की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही कुछ लोगों ने की है।
पहली पत्नी, बेटा और बेटी ने रची साजिश
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घर में पहले हुआ था हमला, फिर शवों को कार में डाला
हत्या के बाद आरोपी सबूत मिटाने की नीयत से चारों शवों को एक स्कॉर्पियो कार में डालकर फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले गए। वहां उन्होंने कार को आग के हवाले कर दिया ताकि यह मामला एक साधारण सड़क दुर्घटना लगे।
शवों की स्थिति और खून के धब्बों से खुली पोल
पूर्व सरपंच की पत्नी सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले थे, जिससे साफ हो रहा था कि उनकी मौत आग से नहीं बल्कि हथियार के हमले से हुई है।
पुलिस ने जब घटनास्थल और फार्म हाउस का निरीक्षण किया तो हैरान कर देने वाले सबूत मिले। फार्म हाउस के अंदर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। वहीं, एक ट्रैक्टर की डीजल टैंक की नली पर भी खून के धब्बे मिले। ये सबूत देखकर पुलिस को तुरंत शक हुआ कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि कोई बड़ी साजिश है। जब पुलिस ने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पूरे इलाके में सनसनी
ये भी पढ़ें:-
रीट मैंस 2026 का रिजल्ट जारी, भरे जाएंगे शिक्षकों के 7759 पद
अवैध पटाखों के सील कारखाने में क्यों लग रही बार-बार आग, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी
RPSC ने निकाली APO की वैकेंसी, LLB पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha