दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर

Ashish Bhardwaj | Apr 23, 2026, 20:14 IST
Share
do dulhan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अजमेर जिले में दो बहनें अपनी शादी पर दावत के लिए गैस सिलेंडर मांगने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनकी फरियाद पर कलेक्टर ने दो कमर्शियल गैस सिलेंडर दिलवा दिए।

News In Short

  • राजस्थान के अजमेर जिले की दो बहनें गैस सिलेंडर की कमी से परेशान होकर पहुंची कलेक्ट्रेट।
  • खुद की शादी में गैस सिलेंडर की कमी के कारण बहनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार।
  • डीएसओ ने मानवीय आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो कमर्शियल गैस सिलेंडर कराए उपलब्ध।
  • दोनों बहनों के हाथों में मेहंदी और शादी का कार्ड देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान।

News In Detail

राजस्थान में गैस सिलेंडर की कमी का असर विवाह समारोह में भी दिख रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अजमेर जिले के बडालिया गांव की दो बहनें अपनी शादी के लिए गैस सिलेंडर मांगने कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने कलेक्टर से शादी की तैयारियों के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने भी मानवीय आधार पर दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के जिला रसद अधिकारी को आदेश दिए।

गैस सिलेंडर की गुहार

बडालिया गांव की दो बहनें मन भर और मीनाक्षी रावत की शादी 25 अप्रैल को होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं, लेकिन खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उनका परिवार परेशान था। इस समस्या का समाधान करने के लिए दोनों बहनें अपने पिता के साथ अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। उनके हाथों में रची मेहंदी और शादी के कार्ड को देख वहां मौजूद सभी अधिकारी हैरान रह गए।

साहब! मेहमान भूखे रह जाएंगे

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद दोनों बहनें पहले कलेक्टर ऑफिस गईं, जहां से उन्हें जिला रसद कार्यालय (DSO) भेजा गया। कलेक्टर के कहने पर दोनों बहनों ने जिला रसद अधिकारी नीरज जैन से मुलाकात की। डीएसओ अधिकारी से निवेदन किया कि बिना गैस सिलेंडर के वे अपनी शादी का जश्न नहीं मना पा रही हैं, और मेहमान भूखे रह जाएंगे।

गैस सिलेंडर की व्यवस्था

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने तुरंत कार्रवाई की। शादी के खास मौके को ध्यान में रखते हुए दोनों बहनों को मानवीय आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बहनों को उनकी शादी के लिए दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।

ये भी पढे़:-

राजस्थानी मजदूरों के साथ भाजपा विधायक के पति ने की मारपीट, पैसे नहीं देने का है आरोप

अफसरों और नेताओं की मिलीभगत से बेच खाईं सरकारी जमीनें, जानिए जयपुर के पॉश इलाकों में कैसे खड़ी हो गईं भ्रष्टाचार की ऊंची इमारतें

जोधपुर कोर्ट ने रद्द की सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

8वीं के छात्र ने बताया 49+2 = 60, जवाब सुन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पकड़ा माथा

Tags:
  • राजस्थान
  • दो बहनें
  • गैस सिलेंडर
  • अजमेर
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा