अजमेर: थाने में वकील को जमीन पर बैठाया, फोटो वायरल होते ही मचा बवाल

Jageshwar prasad | Updated:
Share
अजमेर के थाने में वकील को जमीन पर बैठाने का मामला
अजमेर के थाने में वकील को जमीन पर बैठाने का मामला

अजमेर के गंज थाने में एक जूनियर वकील को जमीन पर बैठाने का मामला सामने आया है। सीट कवर फाड़ने के विवाद में उन्हें हिरासत में लिया गया था। वकील की ड्रेस में जमीन पर बैठे युवक की फोटो वायरल होते ही वकीलों में आक्रोश।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अजमेर के थाने में वकील को जमीन पर बैठाने का मामला।
  • तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा बवाल।
  • पुलिसिया बर्ताव पर भड़के वकील, प्रदर्शन की चेतावनी।
  • सीट कवर फाड़ने के विवाद में थाने पहुंचे थे वकील।
अजमेर के बाबूगढ़ में वाहनों के सीट कवर फाड़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद शनिवार शाम गंज थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक युवक के वकील होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला गरमा गया।

वकील की ड्रेस में जमीन पर बैठे युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ओझा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता गंज थाने पहुंचे और विरोध जताया।

बार पदाधिकारी पहुंचे थाने

वायरल वीडियो व फोटो के बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओझा ने आरोप लगाया कि जूनियर एडवोकेट समीर जाटव को थाने में अधिवक्ता की ड्रेस में जमीन पर बैठाकर रखा गया।

उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। सूचना पर सीओ दरगाह हर्षित शर्मा और सीओ नॉर्थ शिवम जोशी भी गंज थाने पहुंचे।

सीसीटीवी में सामने आया अलग तथ्य

सीओ शर्मा व जोशी की मौजूदगी में बार पदाधिकारियों से वार्ता हुई। पुलिस ने थाने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि हिरासत में लिए जाने के समय समीर जाटव ने केवल सफेद शर्ट और काली पेंट पहन रखी थी। बाद में उसने परिचित से काला कोट और कॉलर मंगवाकर थाने में पहना।इसके बाद समीर ने फोटो वायरल कर दी।

हालांकि, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अधिवक्ता को जमीन पर बैठाने को गंभीर माना। ड्यूटी ऑफिसर प्रभात कुमार ने बार अध्यक्ष ओझा से घटना पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने का विश्वास दिलाया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को वाहनों के सीट कवर फाड़ने और वाहनों में नुकसान को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष की महिला ने पड़ोसियों पर वाहनों की सीट धारदार हथियार से फाड़ने, मारपीट, धक्का-मुक्की व लज्जाभंग के आरोप लगाए।

दूसरे पक्ष की महिला ने भी स्कूटर की सीट फाड़ने, वाहन में नुकसान, मारपीट व लज्जाभंग की रिपोर्ट दी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:-

स्वरा का विरोध: लक्ष्मी तंवर बोलीं- क्षत्राणियों के बलिदान पर बोलने का हक नहीं

करणी सेना के प्रदर्शन में बिगड़ी थी तबियत, अब युवक की मौत

जयपुर में करणी सेना की रैली पर लाठीचार्ज: UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद, एसीजे एसपी शर्मा ने आरोपों को नकारा, वकीलों की हड़ताल जारी





Tags:
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया पर वायरल
  • अजमेर
  • अधिवक्ता की ड्रेस में जमीन पर बैठाकर रखा
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार