अजमेर में निर्दलीयों ने बदला गणित, भाजपा का 36 साल का रिकॉर्ड कायम; अनामिका बनीं मेयर
Saurabh Mishra | Sept 21, 2026, 15:33 IST
अनामिका शर्मा
भाजपा की अनामिका शर्मा 43 वोट लेकर अजमेर नगर निगम की नई महापौर बनीं हैं। कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। निर्दलीयों के वोट से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- निर्दलीयों ने पलटा अजमेर मेयर चुनाव का गणित।
- कम पार्षद फिर भी भाजपा ने जीती मेयर की कुर्सी
- वार्ड 3 से पार्षद चुनाव जीतीं अनामिका शर्मा बनीं मेयर।
- अजमेर में कायम रहा भाजपा का पुराना दबदबा
- भाजपा के 32 और कांग्रेस के 37 पार्षद जीते थे।
अनामिका के पिता मनीष शर्मा अजमेर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और ससुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा के सिर्फ 32 पार्षद जीते थे। कांग्रेस के पास 37 पार्षद थे, लेकिन मेयर चुनाव में 11 निर्दलीयों के वोट ने पूरा गणित बदल दिया। भाजपा का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया और अनामिका शर्मा महापौर चुनी गईं।
इसके साथ ही अजमेर नगर निगम में भाजपा ने अपना लंबे समय से चला आ रहा दबदबा कायम रखा। महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां बहुमत का दावा कर रही थीं। आखिर में बाजी भाजपा के हाथ लगी।
अजमेर नगर निगम मेयर चुनाव में निर्दलीयों ने बदला गणित
चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने का दावा किया था। नतीजे में कांग्रेस को 37 वोट ही मिले। वहीं भाजपा अपने 32 पार्षदों से बढ़कर 43 वोट तक पहुंच गई। इस तरह भाजपा ने बहुमत के 41 के आंकड़े को भी पार कर लिया।
महापौर पद के लिए हुई वोटिंग के दौरान हुआ हंगामा
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी किरण की कार को लेकर हुआ था विवाद
दोनों दलों ने किया था जीत का दावा
अजमेर में भाजपा का दबदबा कायम
2021 में भाजपा की ब्रजलता हाड़ा अजमेर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनी थीं। अब अनामिका शर्मा ने भाजपा के लिए मेयर की कुर्सी बरकरार रखी है।
अनामिका शर्मा बोलीं- अजमेर की जीत
यह खबरें भी पढ़ें...
निकाय चुनाव: अजमेर में 4 वोट की तलाश, सीकर में बहुमत; फिर कांग्रेस को किस बात का डर?
राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर नगर निगम और भोपालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजयी
अजमेर राजस्व मंडल पहुंचे मुख्य सचिव, बोले- भ्रष्ट अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: महापौर प्रत्याशी नामांकन पर 'आपत्ति वॉर'!
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj