अजमेर: प्रिंसिपल के मुंह पर कालिख पुतवाने के मामले में शिक्षिका समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
4 12
अजमेर के कड़ैल स्कूल में बैड-टच के आरोपी प्रधानाचार्य के मुंह पर कालिख पुतवाने के मामले में शिक्षिका रोशन दीप श्रीमाली समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है
समझें क्या है पूरा मामला
- कड़ैल स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रा से बैड-टच के आरोप लगे थे।
- 17 अगस्त को स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
- प्रधानाचार्य के मुंह पर कालिख पुतवाने के मामले में तीन कर्मचारी निलंबित हुए हैं।
- कोर्ट के आदेश पर कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
- पुलिस घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। निलंबन अवधि के दौरान तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय भी निर्धारित कर दिया गया है।
इन कर्मचारियों को किया गया निलंबित
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और माध्यमिक, अजमेर ने कड़ैल विद्यालय के पीईईओ को आदेशों की तामील कराने और निलंबित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
17 अगस्त को स्कूल में हुआ था हंगामा
इसी दौरान डूंगरियाखुर्द स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका रोशन दीप श्रीमाली भी कड़ैल स्कूल पहुंची थीं। आरोप है कि उन्होंने छात्रा को उकसाकर प्रधानाचार्य सुशील रिणवा के मुंह पर कालिख पुतवाई।
घटना का वीडियो बनाए जाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले में प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी।
प्रधानाचार्य ने लगाए कई गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान प्रधानाचार्य की जेब से 21 हजार रुपए की सरकारी राशि छीनने का आरोप है। इसके अलावा स्कूल परिसर में खड़ी कार में तोड़फोड़ करने और सरकारी लैपटॉप, दस्तावेज, मोबाइल, चाबियां तथा अन्य सामान को जलाने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
कड़ैल विद्यालय के प्रयोगशाला सहायक हिया सोलंकी और रोशन कुमार रोलानिया पर भी कथित घटना में सहयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के आधार पर शिक्षा विभाग ने दोनों कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
शिकायत में राजकार्य में बाधा डालने, अपहरण, मारपीट, लूट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब घटनास्थल, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बैड-टच के आरोपों की जांच भी अहम
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
ये भी पढ़ें:-
गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग
जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad