शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Jageshwar prasad | Aug 25, 2026, 11:39 IST
अजमेर में शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाला शिक्षक सस्पेंड
राजस्थान में अजमेर जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उंदरी में भारी नशे की हालत में स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकको शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। घटना के 5 दिन बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- अजमेर में शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाला शिक्षक सस्पेंड।
- क्लासरूम तक नहीं पहुंच सका शिक्षक, ग्राउंड में ही पड़ा रहा।
- 19 अगस्त की घटना पर शिक्षा विभाग ने 24 अगस्त को की कड़ी कार्रवाई।
- राजस्थान असैनिक सेवाएं नियम 1958 के तहत किया गया निलंबित।
- निलंबन काल के दौरान पीसांगन रहेगा शिक्षक का मुख्यालय।
शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वह पैदल चलने में भी असमर्थ था। वह क्लासरूम तक भी नहीं पहुंच पाया और स्कूल के ग्राउंड में ही लेटा रहा।
इस हरकत का विद्यार्थियों और स्कूल के माहौल पर गलत असर पड़ने के कारण शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
5 दिन बाद शिक्षा विभाग ने जारी किया निलंबन आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा अजमेर, गोविंद नारायण शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भीवा राम मीणा (अध्यापक लेवल-1) के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ कर राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
शिक्षा विभाग ने जारी किया निलंबन आदेश
निलंबन काल में पीसांगन रहेगा मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें केवल निर्वाह भत्ता ही देय होगा। आदेश की प्रतिलिपि बीकानेर निदेशक (प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा), अजमेर संभागीय संयुक्त निदेशक और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।
ये भी पढ़ें:-
छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
टीचरों की कमी पर ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद खोला
नशे में धुत अधिकारी का तांडव, पुलिस ने कहा- बेचारा ट्रांसफर से परेशान है
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra