नशे में धुत अधिकारी का तांडव, पुलिस ने कहा- बेचारा ट्रांसफर से परेशान है
Jageshwar prasad | Published:
जयपुर: नशे में कार दौड़ाने वाले सरकारी अधिकारी को पुलिस ने छोड़ा
जयपुर के वैशाली नगर में नशे में धुत एक सरकारी अधिकारी ने कार को तीन बार टक्कर मारी और रेड लाइट तोड़कर भागा। पीड़ित ने 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा तो अधिकारी ने उसके साथ मारपीट की।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में नशे में धुतसरकारी अधिकारी ने दौड़ाई कार।
- राहगीर बाल-बाल बचे, पीड़ित ने 3 किमी पीछा कर पकड़ा।
- अधिकारी ने 3 बार मारी टक्कर, पुलिस ने FIR नहीं दर्ज की।
- पुलिस ने एमवी एक्ट में कार जब्त की लेकिन ड्राइवर को छोड़ा।
- पुलिस पर आरोप है कि उसने अधिकारी का बचाव किया।
कार मालिक संतोष सिंह तंवर ने करीब 3 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन आरोपी ने उनसे मारपीट भी की। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार तो जब्त कर ली, लेकिन FIR दर्ज नहीं की और आरोपी अधिकारी को छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस पर अधिकारी की तरफदारी का आरोप लगाया है।
कैसे हुई पूरी घटना?
संतोष ने अपनी कार से आरोपी का पीछा किया। आरोपी ने रेड लाइट तोड़ी और तेज रफ्तार से भागा। रास्ते में कई राहगीर चपेट में आने से बच गए।
करीब 3 किलोमीटर पीछा करने के बाद संतोष ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन उसने मारपीट की और गला पकड़ लिया। कार में शराब की बोतल भी मिली।
पुलिस ने क्या किया?
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग की, तो पुलिस ने कहा, सरकारी विभाग में अधिकारी है, ट्रांसफर होने से परेशान है। पुलिस ने यह भी कहा, कार्रवाई कर दी है, अब क्या इसे फांसी पर चढ़ा दें?
SHO अरविंद सिंह का कहना है कि पीड़ित ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है, शिकायत मिलने पर FIR दर्ज की जाएगी।
अब क्या होगा?
ये भी पढ़ें:-
गुजरात जा रही बस की ट्रक से टक्कर, सरकारी शिक्षक समेत 2 की मौत
निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत 12 से ज्यादा घायल
PWD की चेतावनी के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, गिर गई सरकारी स्कूल की छत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari