पौधरोपण घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Jageshwar prasad | Jul 06, 2026, 20:06 IST
17.5 करोड़ के पौधारोपण घोटाले में CBI जांच की मांग, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
राजस्थान हाई कोर्ट ने अलवर में हुए 17.5 करोड़ रुपए के पौधारोपण घोटाले की सीबीआई जांच की मांग पर सरकार से जवाब मांगा है। याचिका के अनुसार मशीनों से काम कराकर मजदूरों के नाम पर फर्जी दस्तखतों से करोड़ों का गबन किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- 17.5 करोड़ का पौधारोपण घोटाला, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब।
- याचिका में इस घोटाले की जाचं सीबीआई से कराने की गुहार की गई है।
- आरोप - कागजों में मजदूर, जमीन पर मशीनें और मोटी राशि की अवैध निकासी।
- वन समितियों के नकली हस्ताक्षर कर बैंक खातों से अवैध पैसे निकाले गए।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने वाले जांच अधिकारी को ही हटाया।
एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा व जस्टिस मनीष शर्मा ने यह अंतरिम निर्देश वरदा फाउंडेशन की जनहित याचिका पर दिए।
मशीन से किया काम बताया मजदूरों का
यह पूरा प्रोजेक्ट कैम्पा फंड, राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना और फ्रांसीसी विकास एजेंसी से मिले लोन से संचालित था।
पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने तथा दूसरे कामों के लिए भारी अर्थ-मूविंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। लेकिन सरकारी दस्तावेजों में इसे स्थानीय मजदूरों से करवाना बताया।
याचिका में सात ग्राम वन रक्षा एवं प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों के कथित फर्जी दस्तखतों करके बैंक खातों से अवैध तरीके से पैसा निकालने का भी आरोप है।
विभाग की आंतरिक रिपोर्ट ने ही खोली है पोल
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार धरातल पर बिना काम किए या गलत तरीके से 2 करोड़ रुपए से अधिक का सीधा गबन किया है। वर्ष 2015-16 से 2024-25 के बीच विभिन्न समिति खातों से 15.5 करोड़ रुपए की अवैध निकासी भी हुई है।
पर्यावरण को फायदा नहीं, बल्कि किया नुकसान
याचिकाकर्ता का आरोप है कि विभाग के ही कुछ अधिकारी दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। दिसंबर 2024 में तत्कालीन पीसीसीएफ अरिजीत बनर्जी ने राजीव चतुर्वेदी को ही इस मामले का प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया था।
चतुर्वेदी ने फरवरी 2025 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17-ए के तहत मामले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की स्वीकृति मांगी। लेकिन,इस प्रस्ताव को महीनों तक विभागीय स्तर पर लटकाए रखा गया।
अंततः दिसंबर 2025 में वन विभाग के उप सचिव ने इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन कार्रवाई करने के स्थान पर 16 मार्च, 2026 को कार्यवाहक पीसीसीएफ पवन कुमार उपाध्याय ने एक जांच अधिकारी राजीव चतुर्वेदी को हटा दिया। उनकी जगह एक नए अधिकारी को नियुक्त कर दिया।
ये भी पढ़ें:-
500 करोड़ की नवअंश चिटफंड ठगी में ईडी की एंट्री, पीड़ितों को समन
ACB की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की घूस लेते लेखा सहायक गिरफ्तार, BCMO फरार
सांवरिया सेठ मंदिर प्रसाद का ठेका दिलाने का झांसा, लेडी डॉन ने 2.45 करोड़ ठगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari