रिश्वत में मांगे दो लाख, लेकिन शक पर नहीं लिए पैसे, एसीबी ने दर्ज किया मामला
Ashish Bhardwaj | Jan 09, 2026, 15:57 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में अलवर के नगर निगम में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी ने सबूतों के आधार पर मामला दर्ज किया है। यह रिश्वत प्लॉट से कबाड़ हटाने के लिए मांगी जा रही थी।
सुनील जैन@अलवर
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर नगर निगम में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के खेल का बड़ा खुलासा किया है। उसने एक मामले में नगर निगम में रिश्वतखोरी की गंभीर तस्वीर उजागर की है। एसीबी के अनुसार कबाड़ उठाने के नाम पर रिश्वत में मांगे दो लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि, जब परिवादी पैसे लेकर निगम में पहुंचा तो आरोपी होमगार्ड ने शक होने पर राशि लेने से इनकार कर दिया। एसीबी ने सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
एमपी-सीजी और राजस्थान में 8 जनवरी की रात: कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर
एसीबी की ओर से कराई गई सत्यापन रिकॉर्डिंग में सामने आया कि परिवादी जगन कुमार के पिता ने अलवर के विजय मंदिर रोड स्थित एक प्लॉट इकरारनामे के माध्यम से खरीदा था। इस पर कबाड़ का भंडारण कर रखा था। इस दौरान नगर निगम में कार्यरत होमगार्ड संजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचा। उसने कबाड़ का भंडारण नहीं हटाने की एवज में पहले एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 1100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
बताया जाता है कि रिश्वत नहीं देने पर संजय ने नगर निगम से ट्रैक्टर मंगवाकर प्लॉट से कबाड़ तो उठवा दिया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा परिवादी से संपर्क कर दो लाख रुपए की मांग की। यह राशि नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी निशा लखानी और लिपिक ऋतिक चौधरी के नाम से मांगी।
विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होने की संभावना
बताया गया कि आरोपी संजय ने जगन के पिता को यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम की ओर से कबाड़ हटाने के लिए जारी किया गया नोटिस निरस्त करवा देगा। परेशान होकर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की शरण ली और स्पष्ट रूप से बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि रिश्वत मांगने वालों को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।
पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे
5 नहीं, 7 प्रतिशत पानी भी देंगे; राजस्थान डिजिफेस्ट में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
हालांकि, एसीबी ने रिश्वत मांगने के पुख्ता सत्यापन के आधार पर होमगार्ड संजय शर्मा सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हाल ही में होमगार्ड संजय शर्मा की ड्यूटी नगर निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षरों से लगाए जाने का मामला भी सामने आया था। इसमें एक के बाद एक कई फर्जी आदेश होमगार्ड कमांडेंट को भेजे गए थे। जांच में ये सभी आदेश फर्जी पाए गए, लेकिन उस प्रकरण में अभी कार्रवाई लंबित है।
तीन गुना कीमत पर खरीदे गए मेडिकल उपकरण, जांच में सीएमएचओ को माना जिम्मेदार
नगर निगम अलवर लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कटघरे में खड़ा है। पिछले कार्यकाल में तो नगर परिषद की तत्कालीन सभापति को भी एसीबी ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके चलते उन्हें पद से हाथ धोना पड़ा। अब एसीबी की जांच में यह देखना अहम होगा कि इस प्रकरण में और किन-किन अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सामने आती है, लेकिन इतना स्पष्ट हो चुका है कि नगर निगम अलवर में भ्रष्टाचार इस समय चरम पर है।
मुख्य बिन्दु
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर नगर निगम में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के खेल का बड़ा खुलासा किया है। उसने एक मामले में नगर निगम में रिश्वतखोरी की गंभीर तस्वीर उजागर की है। एसीबी के अनुसार कबाड़ उठाने के नाम पर रिश्वत में मांगे दो लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि, जब परिवादी पैसे लेकर निगम में पहुंचा तो आरोपी होमगार्ड ने शक होने पर राशि लेने से इनकार कर दिया। एसीबी ने सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
एमपी-सीजी और राजस्थान में 8 जनवरी की रात: कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर
कबाड़ हटाने पर मांगी रिश्वत
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 1100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
कबाड़ उठवा कर मांगने गया पैसे
विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होने की संभावना
नहीं देना चाहता रिश्वत
पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे
शक होने पर नहीं लिए पैसे इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हो गई। परिवादी को एसीबी ने 50 हजार रुपए असली नोट और डेढ़ लाख रुपए डमी नोट देकर भेजा गया। हालांकि रिश्वत लेते समय आरोपी को शक हो गया। उसने उस दिन राशि लेने से इनकार कर दिया। बाद में आरोपी संजय शर्मा ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवादी के साथी को शक की बात भी कही।
फर्जी हस्ताक्षर से लगाई ड्यूटी
तीन गुना कीमत पर खरीदे गए मेडिकल उपकरण, जांच में सीएमएचओ को माना जिम्मेदार
रिश्वत लेते सभापति भी हो चुकी गिरफ्तार
मुख्य बिन्दु
- यह मामला राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा उजागर किया गया, जिसमें कबाड़ हटाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।
- एसीबी ने इस मामले में रिश्वत मांगने वाले होमगार्ड संजय शर्मा और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
- नगर निगम अलवर पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, और पिछले कार्यकाल में नगर परिषद की सभापति को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava