100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास, किसान पुत्र पुलकित गोयल बने UGC NET टॉपर

Jageshwar prasad | Updated:
Share
पुलकित गोयल ने UGC NET जून 2026 में पाई ऑल इंडिया पहली रैंक
पुलकित गोयल ने UGC NET जून 2026 में पाई ऑल इंडिया पहली रैंक

राजस्थान के अलवर जिले के पुलकित गोयल ने UGC NET जून 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक (AIR 1) हासिल की है। पुलकित ने इतिहास विषय में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अलवर में किसान के बेटे पुलकित गोयल ने रचा इतिहास।
  • UGC NET जून 2026 में पाई ऑल इंडिया पहली रैंक।
  • इतिहास विषय में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर।
  • सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता।
  • समस्त परिवार और गांव में जश्न का माहौल।
राजस्थान के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी UGC NET जून 2026 के परिणामों में अलवर जिले के एक साधारण किसान के बेटे पुलकित गोयल ने इतिहास विषय में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल करते हुए ऑल इंडिया पहली रैंक (AIR-1) प्राप्त की है।

पुलकित अलवर जिले के खोह दरीबा गांव के रहने वाले हैं। एक बेहद साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुलकित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पूरे क्षेत्र, परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।

जयपुर से की तैयारी

सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी लगन और निष्ठा के बल पर यह मुकाम हासिल करने वाले पुलकित गोयल ने अपनी UGC NET परीक्षा की तैयारी जयपुर स्थित एक संस्थान से की थी।

पुलकित ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान अकादमी और वहां के शिक्षकों का मार्गदर्शन बेहद निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय अकादमी के निदेशक व विषय विशेषज्ञ को दिया। पुलकित के अनुसार सही रणनीति, नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन से ही यह ऑल इंडिया रैंकसंभव हो सकी।

गुदड़ी का लाल बना युवाओं की प्रेरणा

ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले पुलकित ने 'गुदड़ी का लाल' कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है। उनके पिता एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने हमेशा अपने बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

UGC NET परीक्षा में इतिहास जैसे गहन विषय में देश भर में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद पुलकित अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राजस्थान और देश के लाखों युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:-

SI भर्ती-2021 रि-एग्जाम में याचिकाकर्ताओं को मिलेगा मौका, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम

SI भर्ती-2025 का रिजल्ट हुआ जारी, 1086 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा

RPSC अब 20 दिन में देगा रिजल्ट, कोर्ट स्टे रोकने के लिए कैविएट की तैयारी



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • ugc net
  • अलवर
  • ऑल इंडिया रैंक
  • पुलकित गोयल
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण