रामगढ़ में राशन घोटाला: 37 हजार किलो गेहूं गायब, उचित मूल्य दुकानदार पर मामला दर्ज

Ashish Bhardwaj | May 02, 2026, 19:28 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-02T192445.274
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर जिले में राशन घोटाले का मामला सामने आया है। इसमें उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा हजारों किलो गेहूं का गबन किया गया। एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई है।

News In Short

  • अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में राशन घोटाला सामने आया है, गबन का मामला हुआ उजागर ।
  • जांच के दौरान 37,727.47 किलो गेहूं का स्टॉक था, लेकिन भौतिक सत्यापन में नहीं मिला।
  • आरोपी दुकानदार किशोर सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज।
  • जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर दुकान संचालक को कर दिया निलंबित।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर संबंधित दस्तावेजों को कर लिया जब्त।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौमा में एक बड़ा राशन घोटाला सामने आया है। यहां एक उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा हजारों किलो गेहूं के गबन का मामला सामने आया। प्रशासन ने जांच के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है।

जांच में गेहूं के स्टॉक में भारी अंतर

20 जनवरी 2026 को प्रवर्तन अधिकारी रणधीर सिंह ने उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन में गेहूं का ऑनलाइन स्टॉक 37,727.47 किलो दर्शाया गया, लेकिन जब दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया तो वहां गेहूं का एक दाना भी मौजूद नहीं मिला। इस भारी अंतर ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया।

दस्तावेजों में अनियमितताएं और गंभीर उल्लंघन

जांच में यह भी सामने आया कि दुकानदार किशोर सिंह द्वारा आवश्यक दस्तावेज जैसे प्राधिकार पत्र और ब्लूप्रिंट नक्शा प्रस्तुत नहीं किए गए। इस से साफ जाहिर हुआ कि वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि यह कृत्य राशन वितरण नियमों का उल्लंघन है और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और राजस्थान खाद्यान्न वितरण आदेश 1976 का भी उल्लंघन है।

कार्रवाई और एफआईआर दर्ज

जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना रामगढ़ में आरोपी दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुकान संचालक को निलंबित भी कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।

सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि राशन डीलर किशोर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़:-

विधायक का मारपीट मामला: सचिन पायलट बोले-सच आना चाहिए सामने, सख्त कार्रवाई की मांग

आरजीएचएस में बड़े बदलाव की तैयारी, इंश्योरेंस मोड पर ला रही सरकार

मास्टरमाइंड दलाल समेत 3 डमी कैंडिडेट गिरफ्तार, सरकारी शिक्षक ही निकले युवाओं के भविष्य के दुश्मन

विधायक का टकराव, रसूख पर चला कानून का डंडा, सांवलिया की श्रद्धा ने तोड़े रिकॉर्ड

Tags:
  • एफआईआर
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
  • अलवर
  • राशन घोटाला
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती