मास्टरमाइंड दलाल समेत 3 डमी कैंडिडेट गिरफ्तार, सरकारी शिक्षक ही निकले युवाओं के भविष्य के दुश्मन
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान SOG ने पेपर लीक और डमी कैंडिडेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य दलाल अशोक बिश्नोई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सरकारी शिक्षक भी शामिल हैं। यह गिरोह लाखों रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बिठाने का काम करता था।
News In Short
- SOG ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले सिंडिकेट के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
- मास्टरमाइंड दलाल अशोक सरकारी शिक्षकों को डमी अभ्यर्थी के रूप में बिठाता था।
- गिरफ्तार आरोपियों में मनोहर लाल और सुनील शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
- यह गिरोह डमी कैंडिडेट बिठाने के लिए 5 से 10 लाख रुपए तक वसूलता था।
- SOG अब आरोपियों की खुद की भर्ती प्रक्रिया की भी गहनता से जांच कर रही है।
News In Detail
इस गिरोह का सबसे काला चेहरा यह है कि पकड़े गए आरोपियों में दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं, जो खुद शिक्षा विभाग का हिस्सा होकर इस भ्रष्टाचार की नींव मजबूत कर रहे थे।
3 डमी और 1 मास्टरमाइंड दलाल गिरफ्तार
अशोक बिश्नोई: इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य दलाल, जो सौदेबाजी और नेटवर्क का संचालन करता था।
मनोहर लाल: द्वितीय श्रेणी शिक्षक, जो दूसरों की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का काम करता था।
सुनील: तृतीय श्रेणी शिक्षक, जो दूसरों की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का काम करता था।
अशोक ज्याणी: जो दूसरों की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का काम करता था।
दलाल अशोक बिश्नोई की मॉडस ऑपरेंडी
यह गिरोह आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में फोटो और पहचान के साथ छेड़छाड़ करने में माहिर था, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी को शक न हो। एक परीक्षार्थी को डमी कैंडिडेट के जरिए पास कराने के लिए यह गिरोह 5 से 10 लाख रुपये तक की भारी-भरकम वसूली करता था।
सरकारी नौकरी की आड़ में धोखाधड़ी
सरकार का जीरो टॉलरेंस
ये भी पढ़ें:-
अजमेर दरगाह विवाद: शिव मंदिर के दावे पर कोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित
सचिन पायलट और अन्य विधायकों को अयोग्यता वाले मामले में फिर से विचार करने से इनकार, हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
बालकनाथ ने इंजीनियर से कहा—तुम जेईएन हो या नाई, सैन समुदाय बोला, विधायक का रवैया गलत, मांगें माफी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari