मत्स्य मेवात संस्थान में 22 लाख की हेराफेरी, पदाधिकारियों पर लगे आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Ashish Bhardwaj | May 20, 2026, 15:58 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-20T155735.383
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में अलवर की एक संस्था के बैंक अकाउंट में हेराफेरी का मामला सामने आया है। 22 लाख रुपए के इस मामले में फर्जी दस्तावेज से हेराफेरी के आरोप लगे है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

News In Short

  • अलवर की संस्था के बैंक खाते में हेराफेरी करने के लगे गंभीर आरोप।
  • फर्जी दस्तावेज के जरिए संस्था के बैंक खाते से निकाल लिए 22 लाख रुपए।
  • संस्था सचिव अशोक गुगनानी ने इस मामले में कोर्ट में परिवाद दाखिल किया।
  • आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर और शपथ पत्र रजिस्ट्रार में जमा कराए।
  • पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित जांच शुरू की।

News In Detail

राजस्थान में अलवर की मत्स्य मेवात शिक्षा और विकास संस्थान के बैंक खाते से करीब 22 लाख रुपए की फर्जी दस्तावेजों से निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर अरावली विहार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करा जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के आरोप

संस्था सचिव रहे अशोक गुगनानी ने कोर्ट में परिवाद पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मत्स्य मेवात शिक्षा और विकास संस्थान के बैंक ऑफ बड़ौदा अरावली विहार शाखा खाते में फर्जी दस्तावेज और कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिए हेराफेरी की गई।

संस्था के कर्ताधर्ता रहे डॉ. वीरेंद्र विद्रोही के 2023 में निधन के बाद अशोक गुगनानी को सचिव के अधिकार मिले थे। लेकिन मौलाना हनीफ, अनूप दायमा और समर्थलाल मीणा ने फर्जी बैठक कर खुद को अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष घोषित कर लिया।

बैंक और रजिस्ट्रार में फर्जी दस्तावेज

आरोप है कि आरोपियों ने बैंक में फर्जी प्रस्ताव और संस्था सदस्यों के कूटरचित हस्ताक्षर पेश कर खुद को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनवा लिया और खाते से करीब 22 लाख रुपए निकाल लिए। साथ ही कुछ सदस्यों के नाम से फर्जी इस्तीफे और शपथ पत्र रजिस्ट्रार संस्थाएं जयपुर में जमा कराए गए।

शिकायत के बाद कार्रवाई

अशोक गुगनानी ने कहा कि उन्होंने पहले थाने और बाद में पुलिस अधीक्षक अलवर को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

संस्था में आपसी विवाद

उधर, समर्थलाल मीणा का कहना है कि डॉ. वीरेंद्र विद्रोही की मृत्यु के बाद संस्था में आपसी विवाद और खींचतान चल रही है। उनका दावा है कि संस्था पर पांच बार ताला लगाया जा चुका है और अशोक गुगनानी ने कार्यकारिणी पर खुद हस्ताक्षर किए।

समर्थलाल ने कहा कि जब आपसी सहमति नहीं बनी तो अब फर्जी हस्ताक्षर और गबन के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला।

ये भी पढे़:-

सम्मान तो मिला, पर रोटी का क्या? पद्मश्री विजेताओं की पेंशन वाली मांग ने छेड़ी नई बहस

एसआई भर्ती-2021 री एग्जाम में कोर्ट ने दी बड़ी राहत, चार लाख अभ्यर्थी हो सकेंगे एग्जाम में शामिल

तीन भाषा फॉर्मूला लागू होने से बढ़ा असमंजस, राजस्थानी भाषा को स्थान न मिलने से रोष

​जिला परिषद में 189 अभ्यर्थी बने फर्जी एलडीसी, 65 पन्नों की जांच रिपोर्ट ने खोले राज

Tags:
  • एफआईआर
  • फर्जी हस्ताक्षर
  • मत्स्य मेवात शिक्षा और विकास संस्थान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा