जयपुर निकाय चुनाव में गूंजा योगी का ‘बंटोगे तो कटोगे’

Raghvendra Singh Rathore | Sept 07, 2026, 12:12 IST
Share
योगी के नारे से कांग्रेस विधायक का नया सियासी दांव
योगी के नारे से कांग्रेस विधायक का नया सियासी दांव

जयपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने योगी आदित्यनाथ के नारे बंटोगे तो कटोगे का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट रहने की अपील की।

समझे क्या है पूरा मामला

  • योगी के नारे से कांग्रेस विधायक का नया सियासी दांव
  • बंटोगे तो कटोगे, कागजी ने पलटा योगी का नारा
  • जयपुर वार्ड 109 में हिंदू-मुस्लिम राजनीति का आरोप
  • मुस्लिम वोट बंटवारे पर कांग्रेस विधायक की खुली अपील
  • वार्ड 109 में कांग्रेस-BJP दोनों का मुस्लिम प्रत्याशी
जयपुर नगर निगम चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चर्चित नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ अब नए सियासी अंदाज में सुनाई दिया है। कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने वार्ड नंबर 109 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में इसी नारे का जिक्र करते हुए मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। कागजी ने कहा कि ‘बंटोगे तो कटोगे’, इसलिए बंटना मत और कटना मत।

निकाय चुनाव के बीच कागजी के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ जिस नारे का इस्तेमाल चुनावी सभाओं में एकजुटता के संदेश के लिए करते रहे हैं, उसी नारे को कागजी ने जयपुर में वोटों के बिखराव से जोड़ दिया।

निर्दलीयों से वोट बंटने की चिंता

कागजी के बयान के पीछे वार्डों में मुस्लिम निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी भी अहम मानी जा रही है। सभा में उन्होंने मतदाताओं को वोटों के बंटवारे को लेकर आगाह किया। उनका जोर इस बात पर रहा कि मतों का बिखराव चुनावी नुकसान की वजह बन सकता है।

जयपुर नगर निगम के चुनाव में कुल 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय है। कांग्रेस भी टिकट वितरण के बाद बगावत और निर्दलीय प्रत्याशियों की चुनौती का सामना कर रही है।

वार्ड 109 में BJP ने भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारा

इस पूरे सियासी घटनाक्रम को दिलचस्प बनाने वाला एक तथ्य यह भी है कि वार्ड नंबर 109 में बीजेपी ने जाकिर खान को प्रत्याशी बनाया है। इस बार जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने कुल आठ मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 2020 के निकाय चुनाव में बीजेपी ने जयपुर में केवल एक मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया था।

ऐसे में वार्ड 109 का मुकाबला केवल पार्टी की राजनीति तक सीमित नहीं है। मुस्लिम मतदाताओं के वोट किस तरफ जाते हैं और निर्दलीय उम्मीदवार कितना असर डालते हैं, यह भी नतीजे में महत्वपूर्ण हो सकता है।

बालमुकुंद आचार्य पर साधा निशाना

सभा में अमीन कागजी ने हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार्य चुनाव में हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेल रहे हैं। इसी दौरान कागजी ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए योगी के नारे का जिक्र किया।

कागजी का बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जयपुर में कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण को लेकर पहले ही खींचतान सामने आ चुकी है। पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने अमीन कागजी और विधायक रफीक खान की भूमिका पर सवाल उठाए थे। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने भी निकाय चुनाव से पहले सामने आई अंदरूनी खींचतान पर रिपोर्ट मांगी है।

जयपुर में बदला ‘बंटोगे तो कटोगे’ का संदर्भ

‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषणों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में आया था। अब जयपुर नगर निगम चुनाव में उसी नारे का इस्तेमाल कांग्रेस विधायक ने अपने अलग राजनीतिक संदेश के लिए किया है।

यानी जयपुर के निकाय चुनाव में अब विकास, सफाई, सड़क और सीवरेज जैसे स्थानीय मुद्दों के साथ धार्मिक ध्रुवीकरण और वोटों की एकजुटता की राजनीति भी चुनावी बहस का हिस्सा बनती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े :-

अजमेर में कांग्रेस ने जारी किया ब्लैक पेपर, 36-साल के कार्यकाल पर भी सवाल

भजनलाल शर्मा के रोड शो का अचानक बदला माहौल, लगे 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' नारे

राजेंद्र राठौड़ ने किया कांग्रेस पर पलटवार, कहा-280 दिन तक प्रदेश को आचार संहिता में उलझाया

वन मंत्री संजय शर्मा का तंज, कहा-कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह समाप्त

Tags:
  • बीजेपी
  • जयपुर
  • निकाय चुनाव
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC