एनकांउटर में मारा गया नशे का तस्कर, डोडा पोस्ट से भरी गाड़ी जब्त, जानें पूरी खबर

राजस्थान में पाली जिले के खिंवाड़ा क्षेत्र में एएनटीएफ और मादक पदार्थ तस्करों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। इस कार्रवाई के दौरान डोडा पोस्त से भरी एक गाड़ी जब्त की गई हैं,

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
ANTF

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • राजस्थान के पाली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई।
  • मुठभेड़ में तस्कर भूटाराम की गोली लगने से मौत, एक आरोपी गिरफ्तार।
  • पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी गाड़ी जब्त की, एक संदिग्ध गाड़ी फरार।
  • पुलिस पर फायरिंग के बाद एएनटीएफ ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
  • पुलिस अब फरार गाड़ी की तलाश में नाकाबंदी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

News In Detail 

राजस्थान के पाली जिले में खिंवाड़ा के सांभरिया गांव में गुरुवार रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 36 साल के तस्कर भूटाराम उर्फ भुट्टों की गोली लगने से मौत हो गई। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक संदिग्ध गाड़ी फरार हो गई। इस गाड़ी की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी की गई है।

एएनटीएफ को मिली पुख्ता सूचना

पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चैनसिंह महेचा के अनुसार एएनटीएफ को पुख्ता सूचना मिली थी कि दो गाड़ियां, जिनमें डोडा पोस्त से भरी सामग्री थी, राजसमंद जिले के दिवेर मार्ग से पाली की ओर आ रही हैं। पुलिस निरीक्षक सूरजभान सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और उन्होंने घेराबंदी कर दोनों वाहनों का पीछा किया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग

खिंवाड़ा क्षेत्र में पुलिस को देखकर एक गाड़ी तेज रफ्तार से भाग निकली, जबकि दूसरी गाड़ी को पुलिस ने दीवेर घाटी के पास रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने सड़क पर स्ट्रीक डालकर उसके टायर पंक्चर कर दिए। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

डोडा पोस्त से भरी गाड़ी जब्त

मुठभेड़ के दौरान एक गोली भूटाराम के सीने में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत जोजावर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से एक डोडा पोस्त से भरी गाड़ी जब्त की गई, और उसमें सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

मामले की गहन जांच जारी

फरार हुई दूसरी गाड़ी में भी बड़ी खेप होने की आशंका जताई जा रही है। पाली जिले में एएनटीएफ की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क कहां तक फैला है और यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी। पूरे मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े:-

RR को मिला आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान, रियान पराग को मिली नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम

बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा

राजस्थान में पेपर लीक को रोकने के लिए 'NTA' की तर्ज पर बनेगा 'RSTA', युवाओं के लिए खुले सौगातों के पिटारे

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

अस्पताल राजस्थान पाली मुठभेड़ तस्कर
Advertisment