RR को मिला आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान, रियान पराग को मिली नई जिम्मेदारी

Ashish Bhardwaj | Feb 13, 2026, 18:24 IST
Share
riyan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीज़न के लिए रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया हैं। पराग रॉयल्स की पहले भी कप्तानी कर चुके है। वह संजू सैमसन की जगह लेंगे।

News In Detail

  • रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया।
  • संजू सैमसन की जगह रियान पराग कप्तानी संभालेंगे।
  • पिछले सीज़न में रियान पराग ने 8 मैचों में कप्तानी की थी।
  • रियान पराग का आईपीएल में अब तक 1,566 रन और 7 विकेट का रिकॉर्ड है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगकारा को नया कोच नियुक्त किया।

News In Detail

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल 2026 के सीज़न के लिए रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है। रियान पराग कप्तान के रूप में संजू सैमसन की जगह लेंगे। संजू सैमसंग अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए कप्तान के नाम की घोषणा की। रियान पराग एक ऑलराउंडर हैं। वह पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं।

पिछले सीज़न में रियान पराग का कप्तानी अनुभव

आईपीएल 2025 में रियान पराग ने 8 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली थी। इन मैचों में संजू सैमसन को चोट लगने की वजह से उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से केवल 2 मैच ही जीते थे। बावजूद इसके उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 95 रन बनाए थे। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर हैं।

रियान पराग का आईपीएल रिकॉर्ड

रियान पराग ने आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था। तब से वे लगातार टीम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने अब तक 84 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें 26.10 की औसत से 1,566 रन बनाए हैं। इसके अलावा, रियान पराग ने 7 विकेट भी लिए हैं। उनका आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

नई कप्तानी के साथ नई कोचिंग स्टाफ

राजस्थान रॉयल्स इस सीज़न में न केवल नए कप्तान के साथ उतरेगी, बल्कि टीम को एक नया कोच भी मिला है। टीम ने राहुल द्रविड़ की जगह श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा को कोच नियुक्त किया है। यह बदलाव राजस्थान रॉयल्स के लिए नए अवसर और चुनौती लेकर आएगा।

असम के ऑलराउंडर रियान पराग

रियान पराग असम के क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2017 में इंडिया अंडर-19 टीम के इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उस टीम में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने अगले साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। रियान पराग ने अब तक भारत के लिए 9 टी-20 और एक वन डे मैच खेला है।

क्या पराग की कप्तानी में रॉयल्स होगा चैम्पियन

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के पहले सीजन 2008 में चैंपियन बनी थी। जिसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की लीड कर रहे थे। उसके बाद से अब तक कोई भी कप्तान टीम को चैंपियन नहीं बना सका हैं। क्या नया कोच और कप्तान इस बार टीम को चैंपियन बना पाएंगे।

ये भी पढे़:-

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम

फर्जी आईएएस मंत्रालय में घुसा : वल्लभ भवन की सुरक्षा पर सवाल, कैसे बन गया एंट्री पास?

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की

Tags:
  • आईपीएल
  • राजस्थान रॉयल्स
  • कप्तान
  • संजू सैमसन
  • रियान पराग
  • कुमार संगकारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज