गोल्डन गर्ल अरुंधति का जयपुर में ग्रैंड वेलकम, बोलीं- अब ओलंपिक अगला लक्ष्य
Saurabh Mishra | Aug 05, 2026, 18:32 IST
CWG गोल्ड जीतने के बाद जयपुर लौटीं अरुंधति चौधरी का जोरदार स्वागत।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की बॉक्सर अरुंधति का जयपुर लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने परिवार के सहयोग, संघर्ष और ओलंपिक की तैयारी को लेकर अपनी कहानी साझा की।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।
- जयपुर लौटने पर अरुंधति का शानदार स्वागत हुआ।
- उन्होंने इसे अपनी मंजिल नहीं, नई शुरुआत बताया।
- अरुंधति बोलीं- बचपन में पिता से लोग कहते थे कि बेटी की जिंदगी खराब हो जाएगी।
- अब अरुंधति का अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।
अरुंधति ने बताया कि जब उन्होंने बॉक्सिंग शुरू की थी, तब कई लोग उनके पिता को टोकते थे। लोग कहते थे कि लड़की को खेल में भेजने से उसकी जिंदगी बिगड़ जाएगी, लेकिन पिता ने एक ही बात कही थी कि बॉक्सिंग तुम्हारा शौक है, मजबूरी नहीं। हमेशा अपनी हदें और टारगेट याद रखना। अरुंधति कहती हैं कि उन्होंने यह बात गांठ बांध ली।
जब भी वे हार के बाद निराश होती थीं, पिता उन्हें उनकी ताकत याद दिलाते थे। यही सोच उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आई है।
संघर्ष से तय किया गोल्ड तक का सफर
उनके मुताबिक खिलाड़ी के लिए मानसिक मजबूती सबसे जरूरी चीज है। करीब दस साल के करियर में उन्हें जीत से ज्यादा हार मिली। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत करती रहीं। अरुंधति कहती हैं कि सफलता देर से मिल सकती है, पर मिलती जरूर है। यह उपलब्धि उनके लिए अंतिम लक्ष्य नहीं, बस शुरुआत है।
राजस्थान में खेलों की स्थिति पर भी रखी बात
उनका कहना है कि राजस्थान के बच्चों की हाइट, हेल्थ और स्ट्रेंथ काफी अच्छी है। बस फर्क इतना है कि हरियाणा में खेलों के लिए माहौल ज्यादा मजबूत है। वहां बचपन से ही बेहतर सुविधाएं और अच्छे स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को मिलता है।
अरुंधति को उम्मीद है कि राजस्थान में भी वैसा माहौल बने। इससे यहां के खिलाड़ी भी ओलंपिक तक पहुंच सकेंगे।
अब ओलंपिक की तैयारी
अरुंधति पढ़ाई और खेल दोनों में अच्छी थीं
महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा पर राय
उन्होंने फिर याद दिलाया कि पिता ने उन्हें सिर्फ एक बात सिखाई थी। बॉक्सिंग शौक है, मजबूरी नहीं। हमेशा अपनी सीमाएं याद रखना। यही सोच उन्हें रास्ते से भटकने नहीं देती।
नए खिलाड़ियों को संदेश
FAQ
- सवाल 1: अरुंधति चौधरी ने किस खेल में कॉमनवेल्थ 2026 में गोल्ड जीता?
जवाब: अरुंधति ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। अब उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड है। - सवाल 2: अरुंधति ओलंपिक की तैयारी कहां करेंगी?
जवाब: वे ओलंपिक की तैयारी पटियाला में करेंगी। वहां बॉक्सिंग का नेशनल कैंप लगेगा। - सवाल 3: अरुंधति ने CWG 2026 के अपने बॉक्सिंग इवेंट फाइनल में किसको हराया था?
जवाब: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने महिलाओं की 70 किलो वेट कैटेगरी में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड जीता था।
मरुधरा की बेटी अरुंधति का कॉमनवेल्थ में बजा डंका, देश के लिए जीता सोना
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में जीते 8 गोल्ड
एमपी की बेटी यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel