गहलोत की सलाह, निकाय चुनावों में 50% टिकट युवाओं को, सिफारिश पर नहीं मेरिट पर बंटे टिकट
Ashish Bhardwaj | Aug 18, 2026, 18:22 IST
अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय निकाय चुनावों में 50% से अधिक टिकट Gen-Z और युवाओं को देने की बात कही है। उन्होंने सिफारिश के बजाय केवल जमीनी हकीकत व मेरिट के आधार पर टिकट बांटने पर जोर दिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- बदलती राजनीति और पीढ़ीगत बदलाव के तहत 50% से ज्यादा टिकट Gen-Z को देने की वकालत।
- गहलोत बोले-मेरी सिफारिश भी हो तो टिकट न दें, सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओं को ही मौका मिले।
- भाजपा सरकार पर शहरी रोजगार योजना बंद करने और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स अटकाने का आरोप।
- मेरिट के आधार पर टिकट बंटने पर चुनावों में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत का दावा।
गहलोत ने कहा कि जेन-जी के आने के बाद देश का ज़माना बदल रहा है और नई पीढ़ी आगे आ रही है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ ज़रूर लें, लेकिन युवा पीढ़ी के महत्व से कोई इंकार नहीं कर सकता। उन्होंने याद दिलाया कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलनों और राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शनों के बाद पूरे देश में पीढ़ीगत बदलाव का माहौल बना है। युवाओं को पार्टी की नीतियों, गांधीवादी सिद्धांतों और डॉ. आंबेडकर के संविधान के प्रति प्रतिबद्ध होकर काम करना होगा।
मैं भी करुं सिफारिश तो भी ज़मीनी हकीकत देखकर दें टिकट
निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का जवाब :
प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक… pic.twitter.com/esHrXLtK8k
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 18, 2026
शहरी विकास ठप
शहरी रोजगार योजना बंद
विकास योजनाएं और पट्टे अटके
स्वायत्त शासन मंत्रालय की अनदेखी
गहलोत ने विश्वास जताया कि जनता में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है और अगर कांग्रेस जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देती है तो पार्टी चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
ये खबर भी पढे़:-
पंचायतीराज लॉटरी स्थगित, मुख्य सचिव समेत अफसरों को अवमानना नोटिस
विवादित RAS आकाश रंजन देवस्थान विभाग से हटाए गए, डूंगरपुर स्थानांतरित
साबरमती बीजी ट्रेन का कटरा तक विस्तार, 6 ट्रेनों के मार्ग और समय में परिवर्तन
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman