नितिन नवीन के स्वागत पर गहलोत का तंज- कौन आगे-कौन पीछे; डिप्टी CM की फोटो काटी
Saurabh Mishra | Sept 25, 2026, 19:11 IST
अशोक गहलोत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे और स्वागत को लेकर अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्वागत करते हुए डिप्टी सीएम की फोटो तक काट दी गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर में रहे।
- CM भजनलाल शर्मा समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
- अशोक गहलोत ने स्वागत के दौरान डिप्टी CM की तस्वीर काटने का दावा किया।
- गहलोत ने निकाय चुनाव में पुलिस-प्रशासन के गलत इस्तेमाल के आरोप दोहराए।
- पंचायत चुनाव में भी धनबल और प्रशासन के इस्तेमाल की आशंका जताई है।
गहलोत से नितिन नवीन के स्वागत को लेकर जब सवाल पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि अब उनका (नितिन नवीन) स्वागत, पीछे कौन खड़ा हुआ, आगे कौन, किसकी फोटो काट दी, यह सब मीडिया में आया है। डिप्टी सीएम साहब की ही फोटो काट दी, स्वागत करते हुए। ये बात आप हमसे क्यों पूछ रहे हो? ये तो भजनलाल जी से पूछो आप।
गहलोत शुक्रवार को जोधपुर में झुलसे दमकलकर्मियों से मिलने जयपुर के SMS अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने दमकलकर्मियों का हाल जाना और उनकी स्थिति गंभीर बताई। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने निकाय चुनाव, नितिन नवीन के दौरे और भाजपा सरकार को लेकर कई आरोप लगाए।
नितिन नवीन के स्वागत पर क्या बोले गहलोत
पुलिस-प्रशासन की ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखी। आप किसी से भी पूछ लीजिए—चाहे वह कांग्रेस का हो, बीजेपी का हो या आरएसएस का—हर कोई यही कहेगा कि ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं बनी।
लोगों को धमकियां दी जा रही हैं कि मकान तोड़ देंगे, पुलिस घर पहुंच… pic.twitter.com/NmUQxujn2m
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 25, 2026
निकाय चुनाव को लेकर फिर लगाए गंभीर आरोप
गहलोत इससे पहले भी निकाय चुनाव में पुलिस-प्रशासन और धनबल के इस्तेमाल के आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। ये कांग्रेस नेताओं के आरोप हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर भी गहलोत ने उठाए सवाल
दूसरी तरफ भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नितिन नवीन के जयपुर दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें संगठन और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
निकाय चुनाव के बाद भाजपा जहां पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, वहीं कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है। नितिन नवीन के जयपुर दौरे के बीच गहलोत के नए बयान से दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा
गहलोत के 'भले आदमी' वाले बयान पर भजनलाल बोले- हारे तो PCC चीफ पर गुस्सा क्यों निकाल रहे
निकाय चुनावों के नतीजों पर मंथन, नितिन नवीन ने सांसद-विधायकों को दिया नया टास्क
खाटू श्यामजी के दम पर सीकर नंबर-1, 6 महीने में 1.56 करोड़ पर्यटक; जयपुर-उदयपुर पीछे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel