रोजगार मेला: अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, प्रदेश में चलेंगी 200 नई ट्रेनें

Jageshwar prasad | May 23, 2026, 15:00 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-23T145420.645
Photograph: (the sootr)

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में 420 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेल प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद 200 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। कोविड के बाद राज्य को 50 से अधिक नई ट्रेनें मिल चुकी हैं।

News In Short

  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में 420 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र।
  • 1 लाख 78 हजार भर्तियों पर काम चल रहा, चार चरणों में निकाली जा रहीं भर्तियां।
  • राजस्थान में नए रेल प्रोजेक्ट पूरे होते ही 200 नई ट्रेनें चलाने की योजना।
  • कोविड के बाद राजस्थान को 50 से अधिक नई ट्रेनें दी जा चुकी हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में लिया हिस्सा।

News In Detail

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने जयपुर के कॉन्सटीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लिया और विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 420 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, लोकसभा सांसद मंजू शर्मा और विधायक गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

जालोर-दिल्ली ट्रेन का उद्घाटन

इससे पूर्व जालोर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 04875 जालोर-दिल्ली एक तरफा ट्रेन का उद्घाटन किया था। इस नई सेवा से जालोर का देश की कैपिटल दिल्ली तथा राज्य की कैपिटल जयपुर से पहली बार सीधा संपर्क स्थापित हुआ है।

47 जगहों पर आयोजित हुआ रोजगार मेला

रोजगार मेले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर देशभर में आयोजित रोजगार मेले की शुरुआत की, जिसके तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। यह कार्यक्रम देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से रेलवे, इसरो, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, डाक विभाग समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

रेलवे में चार चरणों में निकाली जा रही भर्तियां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में 1 लाख 78 हजार भर्तियों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रियाएं लंबे समय तक चलती थीं, लेकिन अब रेलवे में वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू किया गया है। इसके तहत हर साल चार चरणों में भर्तियां निकाली जा रही हैं।

पहले क्वार्टर में लोको पायलट की, दूसरे क्वार्टर में टेक्निशियन और अन्य श्रेणियों की, तीसरे क्वार्टर में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी जैसे स्टेशन मास्टर और जूनियर इंजीनियर की तथा चौथे क्वार्टर में लेवल-1 की भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी और समयबद्ध अवसर मिल रहे हैं।

राजस्थान में 200 नई ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार विस्तार कर रही है। नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं और देशभर में 36 हजार किलोमीटर नए ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद राज्य में 200 नई ट्रेनें चलाने की योजना है। कोविड के बाद राजस्थान को 50 से अधिक नई ट्रेनें दी जा चुकी हैं।

विकसित भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि देश की विकास यात्रा में भागीदारी का अवसर है। उन्होंने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालने जा रहे युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि में युवाओं के माता-पिता और समाज का भी योगदान है, इसलिए सभी को समाज के प्रति अपने दायित्व को समझना चाहिए।

विदेश यात्रा और युवाओं के लिए अवसर

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के साथ भारत की साझेदारी का उद्देश्य युवाओं को ग्लोबल एक्सपोजर देना है।

उन्होंने बताया कि नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है, जिससे आने वाले समय में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

ये भी पढ़ें:-

कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

7 साल से नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश, अब 8 पुलिसकर्मियों को किया भगोड़ा घोषित

काम साइबर ठगी, खाते में 9 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 16 वारदात से 19 करोड़ रुपए ठगे

अवैध लिंग जांच रैकेट का खुलासा, 35 हजार में बताते थे गर्भ में बेटा या बेटी

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • भूपेंद्र यादव
  • नियुक्ति पत्र
  • रोजगार मेला
  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
  • विधायक गोपाल शर्मा
  • नए रेल प्रोजेक्ट
  • लोकसभा सांसद मंजू शर्मा
  • जालोर-दिल्ली ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा