जयपुर में कराया सिद्धू मूसेवाला के पिता ने हार्ट का ऑपरेशन, सीने में दर्द और बेचैनी से थे परेशान

Ashish Bhardwaj | May 23, 2026, 16:32 IST
Share
Sidhu Moosewala
Sidhu Moosewala Photograph: (the sootr)

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का राजस्थान के जयपुर में सफल हार्ट का ऑपरेशन करवाया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

News In Short

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का जयपुर में हुआ हार्ट का ऑपरेशन।
  • उन्हें लगातार सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत थी।
  • जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञ ने एंजियोप्लास्टी की।
  • सुरक्षा कारणों से उनका अस्पताल दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया।
  • उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई।

News In Detail

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू (Balkaur Singh Sidhu) ने जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी करवाई है। वे लगातार सीने में दर्द और बेचैनी महसूस कर रहे थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

शुरुआती लक्षण और उपचार निर्णय

बलकौर सिंह पिछले कुछ समय से सीने में दर्द और असहजता महसूस कर रहे थे। उन्होंने पहले चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में भी अपना ईलाज करवाया लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिलने पर परिवार ने जयपुर में उपचार करवाने का निर्णय लिया।

किस ने की एंजियोप्लास्टी

जयपुर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह राव की देखरेख में उनकी विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट में हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज पाए गए।

डॉक्टर ने तुरंत एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया को शुरू की। उपचार के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार देखा गया।

जयपुर का दौरा रहा गोपनीय

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए बलकौर सिंह का जयपुर दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया। इससे पहले उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकियां मिलने की खबरें भी सामने आई थीं। अस्पताल प्रशासन और परिवार की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई।

पत्नी और बेटा रहे साथ

उपचार के दौरान उनकी पत्नी चरण कौर (Charan Kaur) और बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे। हॉस्पिटल के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने आराम और नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी।

कौन था सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) पंजाबी संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक और गीतकार थे। उनका जन्म 11 जून 1993 को मांडू, जिला मंसासा, पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपनी अनोखी शैली और बोल्ड गीतों से लाखों फैंस का दिल जीता। सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता केवल पंजाब तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि दुनिया भर में उनके गीत सुने जाते थे। 29 मई 2022 को मूसेवाला की गोलीबारी में हत्या कर दी गई।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या कैसे हुई

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में हुई थी। मूसेवाला अपने गांव मांडू से बाहर गाड़ी में जा रहे थे, तभी अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में सिद्धू मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बलकौर सिंह रहे है सक्रिय

सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से बलकौर सिंह लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं और अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई भी जारी रखी है।

FAQs

1. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का हृदय उपचार किस अस्पताल में हुआ?
बलकौर सिंह सिद्धू (Balkaur Singh Sidhu) का जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में हार्ट उपचार हुआ।

2. बलकौर सिंह को किस प्रकार की समस्या थी?
उन्हें सीने में लगातार दर्द और असहजता थी। जांच में हृदय की एक आर्टरी में ब्लॉकेज पाया गया, जिसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई।

3. वर्तमान में उनकी स्थिति कैसी है?
उपचार के बाद बलकौर सिंह की स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम और नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी है।

ये भी पढे़:-

सरकार ने बदला फैसला, स्कूलों में बढ़ाईं गर्मी की छु​ट्टियां, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

रोजगार मेला: अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- प्रदेश में चलेंगी 200 नई ट्रेनें

कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

7 साल से नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश, अब 8 पुलिसकर्मियों को किया भगोड़ा घोषित

Tags:
  • सिद्धू मूसेवाला
  • Sidhu Moosewala
  • बलकौर सिंह सिद्धू
  • सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू
  • पंजाबी गायक
  • एंजियोप्लास्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच