भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा - भजनलाल जी की सरकार है, जितना लूट सको लूट लो

Ashish Bhardwaj | Sept 23, 2026, 13:43 IST
Share
चंकी शाह का बयान
चंकी शाह का बयान

राजस्थान में बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह का एक कथित बयान वायरल हुआ है। इसमें वे लूटने की बात करते सुने जा रहे हैं। कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर सोशल मीडिया पर हमलावर है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बांसवाड़ा उपसभापति चंकी शाह का कथित वीडियो वायरल।
  • वीडियो में सरकार और भ्रष्टाचार को लेकर कथित बयान।
  • कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, उठाए सवाल।
  • भाजपा ने कांग्रेस का बोर्ड पलटकर हासिल की सत्ता।
  • चंकी शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीता उपसभापति पद।
राजस्थान में नगर निकायों के उपमहापौर, उपसभापति और पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसी बीच बांसवाड़ा से नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह का एक कथित बयान सामने आया है। एक वीडियो में चंकी शाह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। देने वाला खुलकर दे रहा है, इसलिए जितना लूट सको लूट लो। उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में जमकर चर्चा में है।

जीत के बाद सामने आया कथित बयान

बांसवाड़ा में नगर परिषद उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के चंकी शाह विजयी रहे। उनके चुनाव में जीत के बाद का बताया जा रहा है। इसी बीच उनकी जीत पर एक कथित बयान सामने आया है। इसमें वे कार में बैठकर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, देने वाला खुलकर दे रहा है, इसलिए जितना लूट सको लूट लो। इस बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

कांग्रेस का भाजपा पर हमला

चंकी शाह का यह बयान अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मचा रहा है। कांग्रेस इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा पर सीधे राजनीतिक हमले कर रही है।

कांग्रेस का तख्तापलट कर बना भाजपा का बोर्ड

बांसवाड़ा नगर परिषद में इससे पहले वर्ष 2019 से कांग्रेस का बोर्ड था। इस बार भाजपा ने तख्तापलट करते हुए अपना वर्चस्व कायम किया। इस चुनाव में मुकेश रावत नए सभापति निर्वाचित हुए, उन्होंने कांग्रेस के गौतम मईडा को 14 वोटों से हराया। इसी तरह 22 सितंबर को हुए चुनाव में उपसभापति पद पर चंकी शाह निर्वाचित हुए, उन्होंने कांग्रेस के फकरुद्दीन को हराया। चंकी शाह वार्ड नंबर 37 से पार्षद चुने गए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

कोचिंग इंस्टिट्यूट हटाने की पैरवी करने वाले एडवोकेट आर डी रस्तोगी को जान से मारने की धमकी

गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग

जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • नगर परिषद
  • नगर निकाय
  • बांसवाड़ा
  • उपसभापति चंकी शाह
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC