बाड़मेर गर्ल्स कॉलेज में फीस बढ़ोतरी का विरोध, छात्राओं ने लगाया गेट पर ताला, दिया सड़क पर धरना

Amit Baijnath Garg | Dec 20, 2025, 14:49 IST
Share
barmer
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के बाड़मेर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में कॉलेज गेट पर ताला लगाया और सड़क पर धरना दिया। उनकी मांग है कि फीस बढ़ोतरी वापस ली जाए। उनका कहना है कि तीन गुना फीस बढ़ाई गई है।

Barmer. राजस्थान के बाड़मेर जिले के सबसे बड़े कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का गुस्सा शनिवार को फीस बढ़ोतरी के विरोध में उभरकर सामने आया। छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया और सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक बाड़मेर गर्ल्स कॉलेज में फीस बढ़ोतरी का विरोध जारी रहेगा।

विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास

प्राचार्य की बात भी नहीं मानी

उनका आरोप है कि जोधपुर विश्वविद्यालय ने अचानक एग्जाम फीस तीन गुना बढ़ा दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय छात्राओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कॉलेज प्राचार्य मुकेश पंचोरी ने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर बात करने का अवसर दिया।

खाद की कालाबाजारी में राजस्थान तीसरे और छत्तीसगढ़ पांचवें नंबर पर,जमाखोरी में एमपी का तीसरा स्थान

समझाइश के बावजूद बढ़ा विरोध

उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और एक कमेटी गठित की गई है, जो फीस में कमी करने के लिए कदम उठाएगी। इसके बावजूद छात्राएं अपने विरोध पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि जब तक फीस बढ़ोतरी वापस नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

फीस में तीन गुना बढ़ोतरी का विरोध छात्राओं का कहना है कि पिछले साल जहां एग्जाम फीस 1200 से 1400 रुपए के बीच थी। वहीं इस साल यह बढ़कर 3100 रुपए कर दी गई है, जो तीन गुना अधिक है। उन्होंने इस फैसले को गरीब और मध्यवर्गीय छात्राओं के लिए अन्यायपूर्ण बताया और मांग की कि इस फीस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।
राजस्थान में अप्रैल में ही होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, हाईकोर्ट के फैसले में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार

जारी रहेगा आंदोलन

छात्राओं ने आरोप लगाया कि जिले में महिला विधायक और कलेक्टर होने के बावजूद उनके आंदोलन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। छात्राओं का कहना है कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया जाता।

राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 28 महिलाएं बनीं RJS, मधुलिका यादव टॉप पर रही

प्रमुख तथ्य

फीस में वृद्धि : एग्जाम फीस 1200-1400 से बढ़कर 3100 रुपए हो गई।
प्रतिक्रिया : छात्राएं फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग कर रही हैं।
धरना स्थल : कॉलेज गेट और सड़क पर छात्राओं ने धरना दिया।
प्राचार्य का बयान : फीस में कमी करने के लिए कमेटी बनाई गई।

सड़क हादसे में राजस्थान हाईकोर्ट के जज घायल, अजमेर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

मुख्य बिंदु

  • जोधपुर विश्वविद्यालय ने इस साल एग्जाम फीस में भारी बढ़ोतरी की है। छात्राओं का कहना है कि यह बढ़ोतरी गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए कठिनाईपूर्ण है।
  • कॉलेज प्राचार्य ने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें कुलपति से फोन पर बात कराई। उन्होंने फीस में कमी करने के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया।
  • छात्राएं तब तक आंदोलन जारी रखने की योजना बना रही हैं, जब तक फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया जाता।
Tags:
  • राजस्थान
  • बाड़मेर
  • कलेक्टर
  • आंदोलन
  • महिला विधायक
  • जोधपुर विश्वविद्यालय
  • बाड़मेर गर्ल्स कॉलेज में फीस बढ़ोतरी का विरोध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच