इन्फ्लुएंसर ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बनाई रील, झूठी सूचना देकर बंद करवाई थी बिजली सप्लाई, अब गिरफ्तारी

Gyan Chand Patni | Aug 23, 2025, 14:25 IST
Share
reel
reel

इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली सप्लाई बंद करवाने वाले इन्फ्लुएंसर समेत चार लोग गिरफ्तार। उनको बाद में जमानत मिल गई।

राजस्थान के बाड़मेर में इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए बिजली विभाग (डिस्कॉम) को झूठी सूचना देकर बिजली सप्लाई ठप करने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने के लिए ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग की अफवाह फैलाकर लाइट बंद करवाई गई। फिर इन्फ्लुएंसर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और उसे ठीक करने का नाटक किया। इसका वीडियो बनाया गया। बाड़मेर में इन्फ्लुएंसर समेत 4 गिरफ्तार हुए।

ट्रांसफार्मर में खराबी का झूठा वीडियो बनाया

15 अगस्त को पोस्ट की गई इंस्टाग्राम रील में एक मिनट 59 सेकेंड का वीडियो था, जिसमें लाइट का बंद होना दिखाया गया था। इस वीडियो में ट्रांसफार्मर (डीपी) में खराबी होने का एक्टिंग के रूप में प्रदर्शन किया गया। वीडियो में चार लोग थे, जबकि एक व्यक्ति कैमरे से शूट कर रहा था।

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द होने की संभावना, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी

घटना का विवरण इन्फ्लुएंसर लूणाराम जांगिड़ ‘यश सुथार’ नाम से इंस्टाग्राम पर कॉमेडी वीडियो बनाता है। लूणाराम ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बिजली गुल है। बाड़मेर में रील बनाने के लिए बिजली सप्लाई बाधित की असल में डिस्कॉम को झूठी सूचना देकर पहले बिजली बंद करवा दी जाती है। लूणाराम ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर उसे सही करने का दिखावा करता है। तभी यह चित्रण किया जाता है कि डिस्कॉम की लापरवाही के कारण बिजली चालू हो गई, जिससे बिजली ठीक करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। डिस्कॉम और पुलिस कार्रवाई
वीडियो के वायरल होने के बाद, सेड़वा के असिस्टेंट इंजीनियर अशोक विश्नोई ने इस मामले की जांच शुरू की। 17 अगस्त को यह वीडियो उनके पास पहुंचा और 18 अगस्त को विभाग ने इसकी जांच की और पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद लूणाराम और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। बाड़मेर में रील बनाने के लिए डिस्कॉम को दी झूठी सूचना। डिस्कॉम के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचता है, और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डेजर्ट क्लाइमेट चेंज रिसर्च सेंटर (DCRC) की होगी स्थापना

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डेजर्ट क्लाइमेट चेंज रिसर्च सेंटर (DCRC) की होगी स्थापना

गिरफ्तारी और कानूनी कार्यवाही

सेड़वा के एएसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि बाड़मेर में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बनाई रील। लूणाराम समेत चार लोगों को बीएनएस की धारा 189 में गिरफ्तार किया गया। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत मिल गई।

FAQ

  1. 1. इन्फ्लुएंसर ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर क्या किया था?
    इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए इन्फ्लुएंसर ने ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इसके लिए उसने पहले बिजली सप्लाई को ठप करवा। डिस्कॉम झूठी सूचना दी गई कि ट्रांसफार्मर में खराबी है, इसलिए बिजली बंद कर दीजिए। इसके बाद वह वीडियो शूट करता है जिसमें लाइट को सही करने का दिखावा किया गया।
  2. 2. पुलिस ने रील बनाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
    पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद इन्फ्लुएंसर लूणाराम और उसके तीन साथियों को बीएनएस की धारा 189 में गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। इन्हें बाद में जमानत मिल गई।
  3. 3. इस तरह के वीडियो से डिस्कॉम को क्या नुकसान हुआ है?
    इस तरह के वीडियो से डिस्कॉम की छवि को नुकसान पहुंचता है। उसके कामकाज में भी व्यवधान पैदा होता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • ट्रांसफार्मर
  • डिस्कॉम
  • बाड़मेर में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बनाई रील
  • बाड़मेर में इन्फ्लुएंसर समेत 4 गिरफ्तार
  • बाड़मेर में रील बनाने के लिए डिस्कॉम को दी झूठी सूचना
  • बाड़मेर में रील बनाने के लिए बिजली सप्लाई बाधित की
  • इंस्टाग्राम रील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा