कलेक्टर टीना डाबी को रील स्टार कहा, छात्राओं को लिया हिरासत में, एसपी को मांगनी पड़ी माफी, जानिए पूरा मामला

Amit Baijnath Garg | Dec 21, 2025, 11:31 IST
Share
barmer
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी को रील स्टार कहते हुए छात्राओं का प्रदर्शन। पुलिस ने छात्राओं को हिरासत में लिया। बाद में एसपी की माफी के बाद मामला शांत हुआ। छात्राओं ने कलेक्टर के सोशल मीडिया पर रील बनाने की आलोचना की।

Barmer. राजस्थान में बाड़मेर की कलेक्टर आईएएस टीना डाबी फिर विवादों में हैं। इस बार उन्हें रील स्टार कहने पर इतना बुरा लगा कि पुलिस गर्ल्स कॉलेज से कुछ छात्राओं को उठाकर थाना ले आई। बताया जाता है कि कलेक्टर को रील स्टार कहने वाली छात्राओं को दिनभर थाने में बैठाए रखा।

बाद में मामला तूल पकड़ने पर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को थाने आना पड़ा। उनके माफी मांगने पर मामला शांत हुआ और छात्राओं को घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिकॉर्ड में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बाड़मेर गर्ल्स कॉलेज में फीस बढ़ोतरी का विरोध, छात्राओं ने लगाया गेट पर ताला, दिया सड़क पर धरना

धरने में मंच से बोला-कलेक्टर रील स्टार

मामला यह हुआ कि परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को कॉलेज छात्राएं आंदोलन पर उतर आईं। उन्होंने एमबीसी गर्ल्स कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। छात्राओं के आंदोलन को देखते हुए पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई।

छात्राएं परीक्षा शुल्क को वापस लेने की मांग पर आश्वासन के लिए कलेक्टर टीना डाबी को मौके पर बुलाने पर अड़ गईं। आंदोलनकारी छात्राओं ने धरना स्थल पर कलेक्टर को रील स्टार बोलना शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि कलेक्टर सोशल मीडिया पर रील बनाने के सिवाय कुछ नहीं करती।

बाड़मेर की चट्टानों में मिला रेयर अर्थ का खजाना, इलेक्ट्रिक कार और न्यूक्लियर पावर में बन सकेंगे आत्मनिर्भर

1
1

यूं आया छात्राओं को गुस्सा

कॉलेज के बाहर धरने के दौरान आंदोलनकारी छात्राओं और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। छात्राओं का कहना था कि जब तक कलेक्टर यहां आकर उनकी मांगों को नहीं सुनेंगी, तब तक वे धरने पर बैठी रहेंगी। बताया जाता है कि छात्राओं ने कलेक्टर रील स्टार के नारे लगाए।

पुलिस धरनास्थल से कुछ छात्राओं को उठाकर अपने साथ थाने ले आई। इससे कॉलेज की छात्राओं में गुस्सा फट पड़ा। बाद में छात्राएं नारे लगाते हुए थाने पहुंच गई और वहां धरने पर बैठ गईं।

बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी को मिलेगा 2 करोड़ का पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

नहीं सुलझ सका मामला समझाइश के लिए एडीएम राजेंद्र सिंह चंद्रावत छात्राओं के बीच पहुंचे, लेकिन मामला सुलझा नहीं। छात्राओं का कहना था कि क्या लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना गुनाह हो गया है। हमने सिर्फ यह पूछा कि क्या कलेक्टर मैडम ने कॉलेज का कभी दौरा किया। उनकी जगह-जगह की रील सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, लेकिन क्या उन्हें हमारी समस्याएं नहीं दिखती।
बाड़मेर में तस्करी में महिलाएं भी आगे, राजस्थान पुलिस की बढ़ रही चिंता, उठाए जाएंगे सख्त कदम

टीना डाबी रोल मॉडल नहीं

एडीएम ने छात्राओं से कहा कि कलेक्टर मैडम रोल मॉडल हैं। इस पर छात्राएं गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा कि वो चाहे कितनी लोकप्रिय हों, लेकिन हमारी रोल मॉडल नहीं हो सकतीं। थाने में हंगामे की स्थिति बनी रही। शाम को बाड़मेर एसपी थाने पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। एसपी मीणा ने संपूर्ण मामले पर माफी मांगकर छात्राओं को शांत कराया और सभी छात्राओं को घर भेज दिया।

मेवाराम जैन के आपत्तिजनक पोस्टर से अटा बाड़मेर, लोग जागे तो दिखा यह नजारा

कलेक्टर टीना डाबी को रील स्टार कहा

आईएएस टीना डाबी अपनी गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके अच्छे कामों को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जाता है। हालांकि कुछ मामलों में कलेक्टर डाबी की आलोचना भी हुई है। पिछले दिनों उन पर फर्जी आंकड़ों के आधार पर अवॉर्ड लेने के आरोप भी लगे। विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधि उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल भी उठा चुके हैं।

Tags:
  • राजस्थान
  • आईएएस टीना डाबी
  • बाड़मेर
  • कलेक्टर टीना डाबी
  • सोशल मीडिया
  • कलेक्टर टीना डाबी को रील स्टार कहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा