तालछापर में माइक फेंकने पर अफसोस, सांसद बेनीवाल ने जनता से मांगी माफी

Jageshwar prasad | Aug 11, 2026, 13:17 IST
Share
माइक फेंकने की घटना पर हनुमान बेनीवाल ने मांगी माफी
माइक फेंकने की घटना पर हनुमान बेनीवाल ने मांगी माफी

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तालछापर में माइक फेंकने की घटना पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका गुस्सा सामने बैठे बच्चों पर नहीं, बल्कि माहौल खराब करने वालों पर था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • माइक फेंकने की घटना पर हनुमान बेनीवाल ने मांगी माफी।
  • माफी के साथ जताया अफसोस, बोले- गुस्सा नियंत्रण में रखूंगा।
  • साथ ही ये भी कहा- गुस्सा नहीं किया तो जनता के काम कैसे होंगे?
  • बोले- बच्चों की गलती नहीं थी, गुस्सा उन पर था जो माहौल बिगाड़ रहे थे।
  • सरदारशहर को सभा में हेलीकॉप्टर से तालछापर जाने का ऐलान।
नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में चूरू जिले के तालछापर में एक जनसभा के दौरान माइक फेंकने और भाषण अधूरा छोड़कर जाने की घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

सरदारशहर के दलमान गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि उस घटना में सामने बैठे मासूम बच्चों की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने इस घटना के लिए गहरा अफसोस जताया और वहां मौजूद जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

तालछापर में क्या हुआ था?

घटना 2 अगस्त 2026 (रविवार) देर रात चूरू जिले के तालछापर कस्बे में हुई थी। आरएलपी के नए कार्यालय के उद्घाटन और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हनुमान बेनीवाल मंच से भाषण दे रहे थे। तभी सामने बैठे कुछ बच्चे और युवक लगातार नारे लगाने लगे।

बेनीवाल ने उन्हें 2-3 बार शांत रहने को कहा, लेकिन शोर बंद नहीं हुआ। इस पर उन्होंने गुस्से में मंच पर माइक फेंक दिया और बिना भाषण पूरा किए अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए।

तालछापर में माइक फेंकने पर अफसोस, सांसद बेनीवाल ने जनता से मांगी शर्मिंदगी
तालछापर में माइक फेंकने पर अफसोस, सांसद बेनीवाल ने जनता से मांगी शर्मिंदगी

बेनीवाल ने क्या कहा?

सरदारशहर की सभा में बेनीवाल ने पूरी घटना की परतें खोलीं। उन्होंने कहा कि तालछापर का कार्यक्रम ऐतिहासिक था और करीब 20 हजार लोग जुटे थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका गुस्सा सामने बैठे स्कूली बच्चों पर नहीं, बल्कि पीछे मौजूद कुछ ऐसे तत्वों पर था जो जानबूझकर नारेबाजी करके सभा का माहौल बिगाड़ रहे थे।

गुस्सा छोड़ दूंगा तो काम कैसे होंगे?

तालछापर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई शुभचिंतकों ने बेनीवाल को गुस्सा नियंत्रण रखने की सलाह दी थी। इस पर उन्होंने अपनी खास शैली में कहा कि अगर उन्होंने गुस्सा करना पूरी तरह छोड़ दिया तो जनता के अटके हुए काम कैसे होंगे? हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब वे अपना गुस्सा नियंत्रण में रखेंगे।

दोबारा तालछापर जाने का ऐलान

बेनीवाल ने घोषणा की कि वे बहुत जल्द फिर से तालछापर जाएंगे और इस बार हेलीकॉप्टर से वहां उतरकर एक और ऐतिहासिक रैली करेंगे। इस घोषणा पर पूरी जनसभा ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:-

गुस्से में बेनीवाल ने माइक फेंका, युवाओं से नाराज होकर छोड़ा मंच

हनुमान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुने 41 जिला प्रभारी, शहरी सियासत साधेंगे

केंद्र ने कहा- मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनेगा, बेनीवाल और कांग्रेस का पलटवार

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल का केंद्र पर निशाना, एयर इंडिया ने जताया खेद

Tags:
  • हनुमान बेनीवाल
  • चूरू
  • मंच पर माइक फेंक दिया
  • हनुमान बेनीवाल ने मांगी माफी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती