गुस्से में बेनीवाल ने माइक फेंका, युवाओं से नाराज होकर छोड़ा मंच
Jageshwar prasad | Updated:
युवाओं की नारेबाजी से भड़के बेनीवाल, मंच पर फेंका माइक
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल छापर में आरएलपी कार्यालय उद्घाटन के दौरान युवाओं की नारेबाजी से नाराज हुए। मंच पर माइक फेंककर कार्यक्रम बीच में ही छोड़ गए।
समझें क्या है पूरा मामला
- युवाओं की नारेबाजी से भड़के बेनीवाल, मंच पर फेंका माइक।
- साढ़े 11 बजे पहुंचे थे सांसद, फिर बीच में छोड़ा भाषण।
- सभा में युवाओं को जमकर सुनाया, बोले- नेता देखा है कि नहीं।
- इस दौरान आयोजकों पर भी भड़के, कहा- बड़ी गलती कर दी।
- चूरू की राजनीति पर भी हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा।
यह पूरी घटना चूरू जिले के छापर में आरएलपी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
साढ़े 11 बजे पहुंचे सांसद
बेनीवाल ने पहुंचते ही अपना भाषण शुरू किया और राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलना शुरू किया। इसी दौरान सामने बैठे कुछ युवा शोर मचाने लगे, जिससे भाषण में बाधा आने लगी।
शोर मचाने से नाराज हुए बेनीवाल
जब युवाओं का शोर लगातार जारी रहा, तो बेनीवाल का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि वे बिना भाषण पूरा किए ही यहां से चले जाएंगे। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी राजनीतिक विरोधी ने इन युवाओं को भेजा है।
आयोजकों पर भी निकाला गुस्सा
बेनीवाल ने यह भी कहा कि उनके स्तर के नेता को इतनी देर रात इस तरह के कार्यक्रम में नहीं बुलाना चाहिए था। उनके अनुसार ऐसे मौकों पर प्रधान-प्रमुख स्तर के नेताओं को बुलाना ज्यादा उचित होता।
स्कूली बच्चों की मौजूदगी पर भी सवाल
उन्होंने आगे कहा शर्म है नहीं, बिल्कुल बेशर्म हो। लोग तुम्हें सड़कों पर मार रहे हैं, पीट रहे हैं, फिर भी समझदार नहीं बन रहे हो। ये स्कूल के बच्चों को क्यों पकड़कर लाए? यहां क्यों बिठाया है? ये बेशर्म बच्चे कहां से कामयाब होंगे? इनकी नौकरी नहीं लगेगी, ऐसे ही भटकेंगे पूरे जीवन।
इसके साथ ही बेनीवाल ने चूरू की राजनीति का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि इसी क्षेत्र की राजनीति के चलते उन्हें राजस्थान में कई जगह विरोध झेलना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि जब चूरू के लोग कमजोर स्थिति में थे, तब वे उनके साथ खड़े हुए थे।
आखिर में छोड़ दिया मंच
इसके तुरंत बाद बेनीवाल ने मंच पर रखा माइक फेंक दिया और कार्यक्रम छोड़कर चले गए। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।
ये भी पढ़ें:-
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा, किया सरकार पर हमला
बेनीवाल ने सुरक्षाकर्मी लौटाए, कहा-मेरी सुरक्षा में लगाए जा रहे बीमार पुलिसकर्मी
भरतपुर आरक्षण रैली: बेनीवाल ने भजनलाल के खिलाफ बोला, भाजपा विधायक छोड़ गए मंच
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA