भैराणा धाम आंदोलन के बाद सरकार ने रोका RIICO प्रोजेक्ट, संतों की मांगों पर सहमति
Jageshwar prasad | May 28, 2026, 08:53 IST
Photograph: (the sootr)
भैराणा धाम में RIICO प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन के बाद हनुमान बेनीवाल रात 12 बजे समर्थकों के साथ जयपुर कूच पर निकल पड़े। मौखमपुरा में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। देर रात हुई वार्ता के बाद 5 मांगों पर सहमति बनी।
News In Short
- भैराणा धाम रीको औद्योगिक क्षेत्र विवाद के बाद हनुमान बेनीवाल जयपुर कूच पर निकले।
- देर रात पुलिस ने मौखमपुरा मोड़ पर भारी बैरिकेडिंग कर काफिले को रोक दिया।
- वार्ता के बाद देर रात प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच 5 मांगों पर बनी सहमति।
- सरकार ने भैराणा धाम के पास 800 बीघा में RIICO का काम स्थगित कर दिया।
- सहमति के तहत RIICO प्रोजेक्ट को री-डिजाइन करने के लिए बनेगी समिति।
News In Detail
देर रात पुलिस ने मौखमपुरा मोड़ पर भारी बैरिकेडिंग कर काफिले को रोक दिया, जिसके बाद एक बार फिर प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच वार्ता शुरू हुई। आखिरकार देर रात हुई बातचीत में पांच मुख्य मांगों पर सहमति बन गई।
दिनभर की वार्ता बेनतीजा, रात 12 बजे कूच का ऐलान
सूत्रों के मुताबिक सात में से पांच मुद्दों पर सहमति बनती नजर आई थी, लेकिन संत समाज पूरे दादू तपोवन क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने और RIICO परियोजना को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा रहा।
शाम करीब 7 बजे हनुमान बेनीवाल भैराणा धाम पहुंचे। इसके बाद रात 9 बजे से प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इसके बाद रात 12 बजे बेनीवाल ने समर्थकों के साथ जयपुर कूच का ऐलान कर दिया।
मौखमपुरा में पुलिस ने रोका जुलूस
पांच मांगों पर बनी सहमति
इस समिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संघर्ष समिति और संत समाज के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। डेयरी के लिए दिए गए दो प्लॉट को भी रद्द कर दिया गया। नदी-नालों और अब्दुल रहमान के स्थल को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
जयपुर जिले के भैराणा धाम में संतो के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की तरफ कूच करने के बाद देर रात अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही ।
आंदोलन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सरकार की तरफ से सहमति बनी है | भैराणा धाम आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहाँ आने… pic.twitter.com/duWVbRklCe
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) May 28, 2026
हनुमान बेनीवाल ने कहा- यह राजस्थान के जवानों की जीत
उन्होंने आगे कहा कि समिति नदी-नाले, अब्दुल रहमान को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट देगी और RIICO के निरस्तीकरण का काम चालू होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 15-20 दिन में पूरे RIICO के इलाके को निरस्त करा देंगे। करीब-करीब सभी मांगें मान ली गई हैं। यह राजस्थान के जवानों और संत समाज की जीत है।
विवाद क्या है?
देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद फिलहाल जयपुर कूच टल गया है, लेकिन आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अब एक महीने में समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे विवाद का स्थायी समाधान निकल पाएगा।
FAQ
- जयपुर कूच पर निकले हनुमान बेनीवाल के काफिले को किस स्थान पर रोका?
सांसद हनुमान बेनीवाल और 10 हजार समर्थकों के काफिले को पुलिस ने मौखमपुरा मोड़ पर भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोका, जहां दोबारा वार्ता शुरू हुई। - समझौते के तहत गठित की गई उच्च-स्तरीय कमेटी को किस गाइडलाइन को ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है?
इस संयुक्त कमेटी को क्षेत्र के प्राकृतिक नदी-नालों के बहाव और अब्दुल रहमान बनाम राज्य सरकार मामले के न्यायिक नियमों को ध्यान में रखकर रिपोर्ट देने का विधिक निर्देश दिया गया है। - भैराणा धाम विवादित क्षेत्र में कुल कितनी भूमि शामिल है और उस पर क्या विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं?
वहां कुल 800 बीघा जमीन है (150 बीघा धाम और 650 बीघा सरकारी), जिस पर रीको इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) का बफर जोन और ट्रेन कार्गो टर्मिनल प्रस्तावित हैं।
ये भी पढ़ें:-
अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर आरोप, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत
मंत्री ने फिर मारा छापा, 50 करोड़ के नकली बीज का किया खुलासा, जानें पूरा मामला
धधकते शहर-झुलसते गांव, भारत में क्यों बेअसर हो रहे हैं गर्मी से निपटने के पुराने नुस्खे?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari