अमित शाह के अलवर दौरे पर सियासी पारा हाई, जितेंद्र सिंह का सवाल- अपराध कब रुकेंगे?
Saurabh Mishra | Aug 16, 2026, 14:01 IST
भंवर जितेंद्र सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और दिल्ली हिंसा को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अलवर में रहेंगे।
- इससे पहले कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने सवाल उठाए हैं।
- उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया।
- युवाओं के रोजगार संकट पर भी सवाल किए हैं।
- दिल्ली हिंसा को लेकर भी गृह मंत्री शाह को घेरा है।
भंवर जितेंद्र सिंह ने अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलवर आने पर स्वागत करते हुए भी सरकार को घेरा। उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध, दिनदहाड़े हो रही हत्याओं और डकैतियों का मुद्दा उठाया। साथ ही युवाओं के रोजगार संकट पर भी सवाल खड़े किए।
अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर सियासी पारा हाई
उन्होंने कहा कि अलवर में महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। आए दिन हो रही डकैती और हत्या की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। औद्योगिक और सर्विस सेक्टर में अपेक्षित विकास न होने से युवा पलायन को मजबूर हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी आज अलवर आ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी होंगे, केंद्रीय मंत्री और यहां के सांसद भी होंगे। अलवर में आपका स्वागत है।
पिछले कुछ वर्षों से अलवर की जो दुर्दशा आपकी सरकारों ने कर रखी है, जिस तरह लगातार अपराध बढ़ रहा है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं,…
— Jitendra Singh Alwar (@JitendraSAlwar) August 16, 2026
जितेंद्र सिंह ने अलवर में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया
उनका कहना है कि यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रहने के कारण वे विषय की गंभीरता समझते हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब महीनेभर पहले दिल्ली में छात्रों और युवाओं के खिलाफ हिंसा हुई थी और पैलेट गन व आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ था। उन्होंने पूछा कि यह किसके इशारे पर हुआ।
#Live :- चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमhttps://t.co/dSeWZA0djn
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 16, 2026
अलवर में गृह मंत्री अमित शाह का हाई-प्रोफाइल दौरा
हालांकि दौरे से ठीक पहले भंवर जितेंद्र सिंह के इन तीखे सवालों ने जिले के राजनीतिक गलियारों में बहस तेज कर दी है।
FAQ
- कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले क्या कहा?
उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने खुद को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बताते हुए गृह मंत्री से जवाब मांगा। - भंवर जितेंद्र सिंह केंद्र में यूपीए सरकार में किन मंत्रालयों को संभाल चुके?
वे यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। वे रक्षा राज्य मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल वे कांग्रेस के एआईसीसी महासचिव हैं। - अमित शाह अलवर क्यों आए हैं?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलवर जिले में 783 करोड़ रुपए के 150 से अधिक विकास कार्यों की सौगात देने आए हैं। इनमें सरस डेयरी के 200 करोड़ रुपए के नए प्लांट का शिलान्यास शामिल है।
अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस
वन मंत्री के धरने के बाद 5 को मिले नियुक्ति पत्र, शेष को अमित शाह सौंपेंगे
अलवर की तेल पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची लपटें और धुएं से मचा हड़कंप
हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, जितेंद्र सिंह ने महासचिव पद छोड़ा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari