भंवरी देवी हत्याकांड में 10 दिन बाद टूटा अनशन, छोटी बेटी ने पिलाया जूस

Ashish Bhardwaj | Aug 16, 2026, 13:12 IST
Share
भंवरी देवी हत्याकांड
भंवरी देवी हत्याकांड

राजस्थान में जोधपुर के लोहावट में भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड को लेकर 10 दिन से चल रहा अनशन खत्म हो गया। मृतका की बेटी सोनू की अपील पर पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने अनशन तोड़ा। धरना अब भी जारी रहेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भंवरी देवी हत्याकांड में 10 दिन बाद पूर्व विधायक का अनशन खत्म।
  • बेटी सोनू विश्नोई ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
  • आंदोलनकारियों ने कहा- खुलासा होने तक धरना जारी रहेगा।
  • SIT ने जांच तेज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
  • पुलिस अब तक हत्यारों और हत्या की वजह का खुलासा नहीं कर पाई।
राजस्थान में जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र में बहुचर्चित भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड को लेकर चल रहा जनआंदोलन एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मामले का पर्दाफाश करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से बेमियादी अनशन पर बैठे पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई समेत अन्य लोगों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।

कैसे टूटा अनशन

सर्व समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों, पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम नागौरी, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई और मृतका भंवरी देवी की बेटी सोनू विश्नोई के सामूहिक आग्रह पर अनशनकारियों ने अपना अनशन खत्म किया।

मृतका की बेटी सोनू ने खुद अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया। हालांकि आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि अनशन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन जब तक मामले का पूरा खुलासा नहीं होता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

SIT ने तेज की जांच

दूसरी ओर सरकार के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने लोहावट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अपनी गहन पड़ताल तेज कर दी है। जांच टीम घटना से जुड़े हर पहलू, तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। दावा किया जा रहा है कि इससे मामले में कुछ नए एंगल और अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने की न्याय की अपील

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और सरकार व पुलिस प्रशासन से मामले के जल्द निस्तारण की अपील की।

उन्होंने कहा कि भंवरी देवी विश्नोई हत्या मामले में लंबे समय से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक किसनाराम और सैकड़ों साथियों का अनशन आज तुड़वाया गया है। उनके अनुसार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में सभी पीड़िता के परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और पुलिस प्रशासन को बिना देरी के मामले का निस्तारण कर परिवार को न्याय देना चाहिए।

क्या है भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड

राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र स्थित जंभेश्वर नगर में जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में भंवरी देवी विश्नोई नाम की महिला की घर के बाहर सोते समय अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है, क्योंकि घटना के कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस अब तक असली हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है और न ही हत्या के कारणों का पूरी तरह खुलासा हो पाया है।

पुलिस के हाथ अब तक खाली रहने के कारण लोहावट पुलिस थाने के बाहर हजारों लोगों का धरना और प्रदर्शन लगातार जारी है। स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष जताया है।

इसी मांग को लेकर लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई कई समर्थकों और साथियों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, जो अब जाकर खत्म हुई है।

पुलिस बोली, जांच जारी

फलोदी पुलिस और प्रशासन का कहना है कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और तकनीकी व तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढे़:-

अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस

राजस्थान में बनेगा ‘हवाई टैक्सी’ जैसा ड्रोन, 200 किलो तक उठा सकेगा वजन

छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर आधी रात पहुंची पुलिस, राज्यपाल के दौरे से पहले क्यों एक्शन?

खजाना केस में मजदूरों ने उगले कई राज, लंदन बैंक 1860 की लगी मिली मुहर

Tags:
  • राजस्थान
  • मलखान सिंह
  • अनशन
  • भंवरी देवी बिश्नोई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच