अब भरतपुर के वैर में खांसी की सिरप से मासूम की मौत, पहले हो चुकी हैं 2 मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

Amit Baijnath Garg | Oct 02, 2025, 18:48 IST
Share
Bharatpur death
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भरतपुर जिले में खांसी की सिरप पीने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह सिरप सरकारी अस्पताल में दी गई थी, जिसके बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bharatpur. राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर उपखंड में खांसी की सिरप पीने से 2 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। निहालसिंह गुर्जर का बेटा तीर्थराज (2) खांसी और जुकाम से पीड़ित था। निहालसिंह ने अपने बेटे को राजकीय उप जिला चिकित्सालय वैर में दिखाया, जहां डॉक्टर ने खांसी की सिरप दी। घर लौटने के बाद जब बच्चे को सिरप पिलाई गई, तो कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सरकारी दवा कंपनी आरडीपीएल चालू नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे हैं मरीज, रोज बना सकती है दो लाख कफ सिरप

मौत का कारण बनी सिरप

परिजनों ने बताया कि सिरप पीने के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई। उसे फिर से वैर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भरतपुर रेफर कर दिया। भरतपुर से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिरप पीने के बाद ही बच्चे की हालत खराब हुई। अब वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

राजस्थान में दवा से दो बच्चों की मौत : कफ सिरप सप्लाई करने वाली कंपनी पहले भी हो चुकी है डिबार

स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप यह पहला मामला नहीं है, जब खांसी की सिरप से बच्चों की मौत या बीमारियां देखी गई हैं। जयपुर स्थित केयसंस फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित इसी सिरप के सेवन से भरतपुर और सीकर जिलों में दो बच्चों की मौत हो चुकी है और 11 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। यह सिरप सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा योजना के तहत वितरित की जा रही थी, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरकारी अस्पताल से लाकर मां ने खांसी की सिरप बच्चे को पिलाई, सुबह सोकर नहीं उठा 5 साल का मासूम

गांव और इलाके में शोक की लहर

वैर की इस घटना के बाद गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराए, ताकि इस तरह की घटना पुनः न हो। बच्चे की मौत से आंगन सूना हो गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां बार-बार बेसुध हो रही है। हर कोई उसे संभालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके आंसू थम नहीं रहे हैं।

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की हो रही किडनी फेल, अब तक 6 की मौत, कलेक्टर ने साफ की वजह

कंपनी और सिरप पर उठते रहे हैं सवाल

साल 2023 में केयसंस फार्मा कंपनी की एक दवा में खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद उसे टेंडर से प्रतिबंधित किया गया था। 2021 में दिल्ली में डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन युक्त सिरप से 16 बच्चे बीमार हो गए थे, इसके बावजूद कंपनी को नए टेंडर दिए गए। अब कंपनी का मालिक वीरेंद्र कुमार गुप्ता फरार बताया जा रहा है।

FAQ

  1. 1. खांसी की सिरप से हुई मौत के मामले में क्या कारण सामने आए हैं?
    यह सिरप सरकारी अस्पताल से दी गई थी और इसके सेवन के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिरप के कारण ही बच्चे की हालत खराब हुई।
  2. 2. केयसंस फार्मा कंपनी पर आरोप क्या हैं?
    केयसंस फार्मा कंपनी की सिरप में खामियां पाई गई थीं। 2023 में कंपनी को टेंडर से प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन फिर भी उसे नए टेंडर दिए गए थे। 2021 में दिल्ली में भी इसके सेवन से 16 बच्चे बीमार हो गए थे।
  3. 3. इस मामले में क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
    मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि कैसे इस सिरप को सरकारी अस्पतालों में वितरित किया गया।


Tags:
  • राजस्थान
  • स्वास्थ्य विभाग
  • भरतपुर
  • खांसी की सिरप
  • केयसंस फार्मा कंपनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच