सीएम के घर ही वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी, पिता बोले - मैं तो भाजपा का हूं

Ashish Bhardwaj | Sept 09, 2026, 09:01 IST
Share
भरतपुर के वार्ड 41
भरतपुर के वार्ड 41

राजस्थान में भरतपुर के वार्ड 41 में कांग्रेस प्रत्याशी बबीता शर्मा सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने पहुंचीं। सीएम के पिता ने भाजपा के प्रति निष्ठा जताई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भरतपुर में CM के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी।
  • बबीता शर्मा ने सीएम पिता से मांगा समर्थन।
  • किशन स्वरूप शर्मा बोले- हम भाजपा के साथ हैं।
  • वार्ड 41 में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला।
  • राजस्थान के 168 निकायों में आज पहले चरण का मतदान।
भरतपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 41 में एक दिलचस्प वाकया हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी बबीता शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के घर ही वोट मांगने पहुंच गईं, क्योंकि सीएम का घर इसी वार्ड में आता है। उन्होंने सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वे भाजपा के साथ हैं। इसी बीच आज राजस्थान के 168 निकायों में पहले चरण का मतदान भी हो रहा है।

दूसरी बार में मिली मुलाकात

बबीता शर्मा के अनुसार वे 6 सितंबर को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के घर प्रचार के लिए पहुंची थीं, लेकिन उस समय घर पर कोई नहीं मिला था। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान वे दोबारा मुख्यमंत्री के घर पहुंचीं।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्होंने मुख्यमंत्री के पिता से मिलने का आग्रह किया। कुछ देर बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया।

नहीं मिला जीत का आशीर्वाद

बबीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के पिता किशन स्वरूप शर्मा से कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील की। उनका कहना है कि चुनाव में हर मतदाता से वोट मांगना उनका अधिकार है और इसी अधिकार के तहत वे मुख्यमंत्री के घर भी वोट मांगने पहुंचीं। हालांकि उन्हें जीत का आशीर्वाद नहीं मिला।

वार्ड 41 में कांटे का मुकाबला

वार्ड 41 में इस बार मुकाबला राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस ने यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने प्रत्याशी दीपक मुद्गल की पत्नी योगेश्वरी मुद्गल को मैदान में उतारा है।

दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का घर इसी वार्ड में होने के कारण वार्ड 41 पहले से ही शहर की हॉट सीटों में शामिल है।

आज 168 निकायों और 4 नगर निगमों में मतदान

राजस्थान के 39 जिलों के 5,393 वार्डों में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हो रहा है। प्रदेशभर में कुल वार्डों की संख्या 10,245 है।

पहले चरण में प्रदेश के चार नगर निगमों सहित 168 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है। इनमें पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा और अलवर नगर निगम शामिल हैं। जयपुर सहित बाकी 6 नगर निगमों में 11 सितंबर को मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।

भरतपुर में प्रचार पहले ही थम चुका है

भरतपुर नगर निकाय चुनाव में प्रचार का शोर सोमवार शाम 6 बजे थम गया था। मतदान से 48 घंटे पहले लागू होने वाली मौन अवधि के तहत 9 सितंबर को मतदान समाप्त होने तक चुनाव प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

नगरपालिकाओं में मतदान भी 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हो रहा है।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: 162 निकायों के 7067 बूथों पर वोटिंग शुरू

जयपुर निकाय चुनाव, 18 निकायों के 565 बूथों पर कल होगी वोटिंग

राजस्थान के 39 जिलों के 162 नगरीय निकायों में कल मतदान, तैयारियां पूरी

आमेर में गाइड की हत्या पर उबाल: बाजार-महल बंद, सड़क पर धरना; 50 लाख की मदद पर बनी सहमति



Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • भरतपुर
  • निकाय चुनाव
  • नगर निगम चुनाव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर