होटल के कमरे में रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, वर्दी की जेब से निकले 50 हजार
Jageshwar prasad | Updated:
MP का हेड कॉन्स्टेबल भीलवाड़ा में रिश्वत लेते गिरफ्तार
राजस्थान की भीलवाड़ा ACB ने मध्यप्रदेश के रतलाम के हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी मामले में आरोपी से मारपीट न करने के बदले 1 लाख 10 हजार रुपए मांगे गए थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- MP का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, 50 हजार रिश्वत ले रहा था, ACB ने होटल में दबोचा।
- धोखाधड़ी मामले में मदद के बदले मांगे थे 1.10 लाख, पहले ले चुका था 10 हजार।
- भीलवाड़ा होटल में किया ट्रैप, वर्दी की जेब से बरामद हुई रकम।
- पुलिसकर्मी ने दी थी धमकी- रुपए नहीं दिए तो हथकड़ी लगाकर घुमाऊंगा।
- ACB ने गोपनीय रूप से डेरा डालकर, रिश्वत लेते ही किया गिरफ्तार।
आरोपी पर एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के भाई से मारपीट न करने और जांच में सहयोग के बदले 1 लाख 10 हजार रुपए मांगने का आरोप है।
वह पहले 10 हजार रुपए ले चुका था और शेष राशि में से 50 हजार रुपए लेने भीलवाड़ा के एक होटल में पहुंचा था, जहां एसीबी ने पहले से जाल बिछा रखा था।
क्या था पूरा मामला?
उन्होंने आरोप लगाया था कि भीलवाड़ा के जूनावास निवासी मोहम्मद लियाकत (70) ने रतलाम में बंद पड़ी ऑयल मिल और जमीन का 11 करोड़ 10 लाख रुपए में सौदा कर 25 लाख 76 हजार रुपए ले लिए।
लेकिन न तो जमीन का अनुबंध कराया और न ही मालिक से मुलाकात कराई। इस शिकायत पर रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी लियाकत को जांच के लिए रविवार को भीलवाड़ा लाया गया था।
जांच अधिकारी ने ही मांगी रिश्वत
जांच में सामने आया कि गोसाई ने आरोपी लियाकत के साथ मारपीट न करने और जांच में सहयोग के बदले 1 लाख 10 हजार रुपए की मांग की थी। वह पहले ही लियाकत के भाई से 10 हजार रुपए ले चुका था।
हथकड़ी से घुमाने की धमकी दी
इसी दबाव में परिवादी 50 हजार रुपए लेकर भीलवाड़ा के सर्किट हाउस के पास स्थित एक होटल में पहुंचा, जहां गोसाई अपनी तीन साथियों की टीम के साथ ठहरा हुआ था।
अलग कमरे में बुलाकर ली रिश्वत
वर्दी की जेब से मिले 50 हजार रुपए
तलाशी में रिश्वत की पूरी राशि उसकी पहनी हुई पुलिस वर्दी की पैंट की जेब से बरामद हुई।
आगे की कार्रवाई जारी
ये भी पढ़े:-
ACB DG की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, किरोड़ी के ACB दौरे से जोड़ी जा रही
जोधपुर में गहलोत का बड़ा हमला, RSS से लेकर ACB तक निशाने पर
ACB दफ्तर जाना मेरी भूल, जांच पर पूरा भरोसा, मंत्री किरोड़ी के बदले सुर
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
By Harrison Masih
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 5 महीने में आरएल वर्मा की गई कुर्सी, शालिग्राम बघेल को मिली कमान
By Ramanand Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत
By Sanjay Gupta
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
By Mukesh Sharma