BDO के घर से 1 किलो सोना बरामद, कार में मिले 8.14 लाख, जयपुर के दो प्लॉट के दस्तावेज भी मिले

Raghvendra Singh Rathore | Sept 26, 2026, 22:19 IST
Share
BDO के घर से 1 किलो सोना बरामद, ACB जांच में
BDO के घर से 1 किलो सोना बरामद, ACB जांच में
BDO के घर से 1 किलो सोना बरामद, ACB जांच में

फलोदी जिले की लोहावट तहसील के BDO नारायण सुथार के घर से ACB को करीब 1 किलो सोना और कार से 8.14 लाख रुपए नकद मिले। जयपुर के दो प्लॉट के दस्तावेज भी बरामद हुए, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी।

समझें क्या है मामला

  • BDO के घर से मिला 1 किलो सोना, कार से 8 लाख नकद
  • जयपुर के दो प्लॉट के दस्तावेज भी मिले, ACB जांच में
  • भीनासर में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई भारी नकदी
  • रात 1 बजे तक चला BDO के घर पर सर्च ऑपरेशन
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में शुरू हुई जांच
बीकानेर। फलोदी जिले की लोहावट तहसील में विकास अधिकारी (BDO) के पद पर तैनात नारायण सुथार एसीबी की जांच के घेरे में आ गए हैं। उनकी कार की तलाशी में 8.14 लाख रुपए नकद मिलने के एक दिन बाद बीकानेर स्थित आवास पर की गई कार्रवाई में करीब 1 किलो सोना बरामद हुआ है। टीम को जयपुर में खरीदे गए दो प्लॉट से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।

एसीबी के अनुसार सोने की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। प्लॉट की कीमत का फिलहाल आकलन किया जा रहा है। बरामद संपत्ति और नकदी के संबंध में BDO से पूछताछ की गई, लेकिन जांच एजेंसी के मुताबिक वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

भीनासर में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई नकदी

एसीबी को शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि नारायण सुथार की कार में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बीकानेर के भीनासर इलाके में चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान BDO की कार वहां पहुंची। वाहन की तलाशी लेने पर एक बैग से 8 लाख 14 हजार रुपए मिले। एसीबी अधिकारियों ने रकम के स्रोत और इस्तेमाल को लेकर पूछताछ की।

अधिकारी के मुताबिक, सुथार ने टीम को बताया कि नकदी उनके एक परिचित की है और वह इसे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ले जा रहे थे। एसीबी इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और मामले को आगे बढ़ाते हुए उनके आवास की तलाशी लेने का फैसला किया।

शाम से देर रात तक चला घर पर सर्च

नकदी बरामद होने के बाद एसीबी ने बीकानेर के विश्वकर्मा क्षेत्र स्थित BDO के घर पर तलाशी ली। कार्रवाई शाम करीब 7 बजे शुरू होकर रात 1 बजे तक चली।

सर्च के दौरान टीम को करीब 1 किलो सोना मिला। इसके अलावा जयपुर में दो प्लॉट से जुड़े कागजात भी जांच टीम के हाथ लगे। इन संपत्तियों के मूल्य और उन्हें खरीदने के लिए इस्तेमाल धन के स्रोत की जांच की जा रही है।

सोने और संपत्ति को लेकर भी पूछताछ

एसीबी के ASP आशीष कुमार के अनुसार कार से मिली रकम और घर से बरामद सोने को लेकर BDO से जानकारी ली गई। जांच एजेंसी का कहना है कि नकदी, सोने और जयपुर की संपत्तियों के संबंध में अभी तक ऐसा स्पष्टीकरण नहीं मिला है, जिससे जांच अधिकारी संतुष्ट हो सकें।

अब बरामद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद यह देखा जाएगा कि BDO की घोषित आय और सामने आई संपत्तियों के बीच कोई असंगति है या नहीं।

रिपोर्ट मुख्यालय भेजी, जांच अधिकारी करेगा आगे की जांच

स्थानीय एसीबी चौकी ने पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय को भेज दी है। मुख्यालय स्तर से जांच अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद मामले की विस्तृत जांच आगे बढ़ेगी।

फिलहाल एसीबी की ओर से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जांच में नकदी, सोने और जयपुर की संपत्तियों के स्रोत से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल होगी।

अचानक जांच में सामने आया मामला

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई अचानक किए गए निरीक्षण के आधार पर शुरू हुई थी। नकदी मिलने के बाद BDO को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया था। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि उस समय उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई थी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

Tags:
  • जयपुर
  • BDO
  • एसीबी
  • बीकानेर
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी,आउटसोर्सिंग पर रखेगा नगर निगम

By Aman Vaishnav

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी,आउटसोर्सिंग पर रखेगा नगर निगम
2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय

By Ramanand Tiwari

2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!

By Ramanand Tiwari

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?

By Sumit Kumar

MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

By The Sootr

नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार
भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं